रंगो की पसंद से जानिए महिला का स्वाभाव और व्यक्तित्व

334 0

रंगों (Colors) की दुनिया बड़ी निराली है। क्या आप जानते हैं कि कोई एक रंग हमें विशेष पसंद क्यों होता है? ऐसा इसलिए कि उस रंग से जुड़ी कुछ खासियत होती है जो हममें छुपी होती है। आज हम आपको बता रहे है कि रंगो की पसंद से आप महिला का स्वभाव और व्यक्तित्वजान सकते है…

>> जो स्त्री सफ़ेद रंग (Color) को पसंद करती है, वह सज्जन, सरल, दयालु, स्वार्थरहित, न्यायप्रिय तथा मानवीय गुणों से संपन्न होती है। दूसरों की सहायता, सेवा का गुण, स्वभाव में गंभीरता इनके व्यक्तित्व की पहचान है।

>> जो स्त्री पीले रंग को पसंद करती है, वह गप-शप में रुचि रखने वाली, शिष्टाचारी होते हुए भी स्वर में रहस्यमयता इनके.रहस्यमयता इनके व्यक्तित्व की खास पहचान है।

>> जो स्त्री नारंगी रंग को अधिक पसंद करती है, वह स्नेहमयी, मैत्रीपूर्ण तथा आनंद दायिनी स्वभाव की स्वामिनी होती है।

>> जो स्त्रियां गुलाबी रंग को पसंद करती है, उनकी चाल-ढाल में गंभीरता पाई जाती है। अहंकार की मात्रा कितनी भी हो, किंतु चंचलता और व्यावहारिक शालीनता इनके व्यक्तित्व को आकर्षण का केंद्र बना देती है।

>> जो स्त्री लाल रंग को पसंद करती है, वह कभी प्रसन्न, कभी उग्र, निर्भीक तथा उत्तेजक स्वभाव वाली होती है।

>> जो स्त्रि‍यां भूरा रंग पसंद करती हैं, वे व्यवस्थाप्रिय, अकाल्पनिक एवं नियमित जीवन बिताने की अभ्यस्त होती हैं। साज-सज्जा, वस्त्रालंकार तथा पर्यटन प्रिय होती हैं

>> जो स्त्रियां हरा रंग पसंद करती हैं, उनका वार्तालाप अंतहीन होता है। उनके मन में उमंग और उल्लास का अद्भुत सम्मिश्रण रहता है .वे चुस्त, फुर्तीली और चतुराई के साथ जब भी जिससे प्यार करती है, जी-जान से करती हैं।

>> जो स्त्रियां काला रंग पसंद करती हैं, वे सामान्यत: उदास और निराश प्रकृति की होती हैं। कभी-कभी उनके स्वभाव में तीखापन भी देखा जा सकता है।

Related Post

Buransh

उत्तराखंड: संस्कृ़ति में रचे बसे बुरांश से भगवान शिव खेलते हैं होली

Posted by - March 28, 2021 0
देहरदून। उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश देवभूमि की लोक संस्कृति में रचा बसा है। इसे भगवान आशुतोष का प्रिय पुष्प…