Kite Festival

पतंग महोत्सव के साथ ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान की हुई शुरुआत

403 0

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में घंटाघर पर शनिवार को नगर निगम द्वारा पतंग महोत्सव (Kite Festival) को आयोजन कराया गया। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी पतंग उड़ा कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

‘मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है’ संदेश लिखी पतंगों को उड़ाने के लिए पतंगबाजों में होड़ मची थी। इसी के साथ ‘स्वच्छ विरासत अभियान’ (Swachch Virasat) की शुरुआत हुई। महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नेहा शर्मा और नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह की मौजूदगी में अभियान शुरू किया गया।

Kite Festival

इस मौके पर शहर के सबसे बड़े पतंगबाजों को सम्मानित किया गया। राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने बताया कि स्वच्छ विरासत अभियान 14 से 24 जनवरी तक चलेगा। इस अवधि में प्रदेश की 75 ऐतिहासिक धरोहरों की सफाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों पर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित हो सके।

नेहा शर्मा (Neha Sharma)  ने बताया कि राज्य के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संक़ल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य के लिए 100 दिन का विशेष अभियान भी शुरू किया जा रहा है। अभियान ‘स्वच्छ विरासत’ भी है। जिसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ विरासत अभियान की शुरुआत 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति से की गई।

Kite Festival

इसके साथ ही ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ के मूल सिद्धांत को सभी पर्यटक और स्थानीय लोगों तक ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के प्रति जागरूक किया जा सके। प्रदेश के नगरों को वैश्विक मापदंडों पर श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लेते हुए 100 दिनों का विशेष अभियान भी शुरू हो रहा है।

इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन आदि गतिविधियां होंगी। अन्य प्रमुख स्थान जैसे घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया जाना है। एतिहासिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, बैनर आदि के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांडिंग की जाएगी।

‘स्वच्छ विरासत’ में 75 पर्यटक और एतिहासिक धरोहरों को किया गया शामिल: नेहा शर्मा

उन्होंने (Neha Sharma) बताया कि पतंग महोत्सव को नगर निगम स्वच्छता के दो रंग थीम (हरे और नीले) के आधार पर मनाया जा रहा है। इस उत्सव में विशिष्ट अथिति जैसे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, महापौर, वार्ड पार्षद को ब्रांड ऐंबैस्डर बनाया गया है।

Related Post

CM Yogi

सेमीकंडक्टर विनिर्माण बड़ा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश को आगे बढ़कर लेना होगा लाभ: योगी

Posted by - January 17, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की प्रस्तावित सेमीकंडक्टर नीति 2024 पर…
CM Yogi

यूपी में कानून का राज स्थापित करने में पुलिसकर्मियों की बड़ी भूमिका: सीएम योगी

Posted by - October 21, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस (Police Smriti Diwas) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम…
प्रियंका गांधी

एसपीजी सुरक्षा पर प्रियंका गांधी ने कहा- यह मोदी सरकार की राजनीति का हिस्सा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत खुद पर से एसपीजी सुरक्षा…