किसानों ने बोला हल्‍ला,अपनी नाकामियों से दीवालिया हो चुकी सरकार भरपाई के लिए ईंधन के दाम बढ़ा रही

701 0

केंद्र के विवादित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सात महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अब महंगाई के खिलाफ हल्‍ला बोल दिया है। रसोई गैस के साथ रोजाना रिकार्ड बना रहे पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को किसानों ने सरकार की नाकामी करार दिया है। आक्रोशित किसानों ने कहा कि सरकार अभी भी नहीं चेतती है तो खामियाजा भुगतने के लिए वह तैयार रहे।

पंचकूला-कालका हाईवे पर स्थित टोल प्‍लाजा पर पक्‍का मोर्चा लगाए किसानों ने गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा- बिना तेल खेती नहीं होती, अपनी नाकामियों की वजह से दीवालिया हो चुकी सरकार भरपाई के लिए कीमतें बढ़ा रही है।

वहीं, परवेज ने कहा कि महंगाई से अब दम निकलने लगा है। सरोज का कहना था कि सरकार नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदर्शन में भाग लेने आई 70 वर्षीय राजिंदर कौर का कहना था कि इस सरकार ने तो बेड़ा गर्क कर दिया है। करनाल से आए हरमनवीर का कहना था कि वह किसानों के साथ हैं। सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। पिंजौर के गुरजंट सिंह का कहना था कि महंगाई कम नहीं हुई तो और बड़ा आंदोलन होगा।

किसानों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचकूला-कालका हाईवे पर गाडि़यां खाड़ी कर महंगाई के खिलाफ अपना-अपना विरोध दर्ज कराया। काफी देर तक गाडि़यों के हार्न वह बजाते रहे। महिलाओं में गैस के दामों को लेकर गुस्‍सा इतना ज्‍यादा था कि पूरे हाईवे पर सिलेंडर को पैरों से ठोकर मारकर सरकार के खिलाफ वह अपना विरोर्ध दर्ज कराती रहीं।

Related Post

हैदराबाद केस

लोकसभा सांसद में हैदराबाद मामले की हुई चर्चा, जया बच्चन समेत अन्य लोगों ने कही ये बात

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीते दिनों हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक घटना…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीणों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

Posted by - September 9, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में…
CM Yogi

क्या भारत की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक आबादी स्वीकार करेगी कि उनके पूर्वज राम थे- सीएम योगी

Posted by - January 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि इंडोनेशिया, जो दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, वहां के…
AK Sharma

रामोत्सव 2024: अयोध्या में ऊर्जा मंत्री और यूपीपीसीएल अध्यक्ष ने विद्युत व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार (Yogi Government) 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के अवसर पर उच्च कोटि…