किसानो पर पुष्पवर्षा : जयंत चौधरी का किसानो के लिए नया दांव

796 0

मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। मुजफ्फरनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) रमाशंकर तिवारी के अनुसार, जयंत चौधरी दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से जीआईसी ग्राउंड में महापंचायत के ऊपर पुष्पवर्षा करेंगे।

वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बाताया कि जंयत चौधरी के निजी सचिव का ई-मेल आया है, जिसमें हमने नागरिक उड्डयन विभाग का अनुमति पत्र मांगा है। बता दें कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को मजबूती देने के लिए देशभर के किसान पांच सितंबर यानी रविवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में जुटेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की इस महापंचायत पर सरकार से लेकर विपक्षी दलों तक की नजर है। खास बात यह है कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहली बार एक-साथ मंच पर नजर आएंगे।

विदेशी मुद्रा भंडार: 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा, स्वर्ण भंडार मे भी बढ़ोत्तरी

दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जीआईसी ग्राउंड में हो रही इस महापंचायत में किसान नेताओं के लिए एक मुख्य मंच बनाया गया है। एसकेएम ने दो टूक कहा है कि मुख्य मंच पर सिर्फ किसान नेताओं को बैठने की जगह दी जाएगी। राजनेताओं को इस मंच पर कोई स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे में जयंत चौधरी ने महापंचायत में एंट्री दिखाने के लिए यह दांव खेला है।

Related Post

former MP Rizwaan Zaheer

पूर्व सांसद रिजवान जहीर और कांग्रेस नेता दीपांकर सिंह गिरफ्तार

Posted by - April 27, 2021 0
बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव…
CM Yogi

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया।…
1912

शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता हेतु उपभोक्ताओं का फीडबैक भी लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं के हितों…