किसान आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे हरियाणा के पूर्व सीएम, माइक न मिलने पर खफा हो कर लौटे

885 0

कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के धरनास्थल पर पहुंचकर बिना बोले ही वापस लौटने का मामला सामने आया है। हरियाणा के जींद जिले में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे चौटाला को किसानों को संबोधित करने के लिये माइक नहीं दिया गया। धरना स्थल पर पहुंचते ही चौटाला का स्वागत किया गया और मंच के सामने बैठने के लिए कुर्सी दी गई लेकिन उन्हें माइक नहीं दिया इससे नाराज चौटाला वापस लौट गए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का यहां आने का कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही तय हो चुका था ।संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि पहले ही इनेलो को अवगत करा दिया था कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को मंच साझा नहीं करने दिया गया है आगे भी नहीं करने दिया जाएगा। बता दें कि ओपी चौटाला कुछ देर तक माइक के इंतजार में खड़े भी रहे। ओपी चौटाला को उनके पोते कर्ण चौटाला ने कुछ देर तक मंच पर सहारा देकर खड़े रखा, लेकिन किसानों ने उन्हें संबोधित नहीं करने दिया।

प्रतापगढ़ के रानीगंज इलाके मे भाजपा नेता समेत 2 लोगों को मारी गोली

कुछ किसानों ने संबोधन के पक्ष में आवाज उठाई तो असमंजस की स्थिति बन गई।  आधे घंटे तक टोल पर यह ड्रामा चलता रहा।  संबोधन न करने से ओपी चौटाला नाराज दिखे. वहीं किसानों का कहना है कि किसी भी राजनेता को मंच से संबोधित नहीं करने दिया जाएगा। दरअसल, चौटाला का खटकड़ टोल पर कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही तय हो गया था।  संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों कैप्टन भूपेंदर व सतबीर बरसोला ने बताया कि उन्होंने पहले ही इनेलो के स्थानीय नेताओं को अवगत करा दिया था कि अब तक किसी भी राजनीतिक दल के नेता को यहां मंच साझा नहीं करने दिया गया है। चौटाला साहब को भी मंच व माइक साझा नहीं करने दिया जाएगा।

Related Post

CM Dhami

सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत और हिंदू माह का होगा उल्लेख: मुख्यमंत्री

Posted by - March 17, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा मामले में ताहिर पर केजरीवाल की चुप्पी स्तब्ध करने वाली : गौतम गंभीर

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के एक…
Anand Bardhan

हाउस ऑफ हिमालयाज के प्रत्येक उत्पाद के लिए गुणवत्ता का मानक निर्धारित: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
देहारादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज के निदेशक मंडल…
Savin Bansal

डीएम की लाभार्थियों से अपील, आर्थिक सहायता का उपभोग नहीं, इनवेंस्ट कर जीवन बनाए खुशहाल

Posted by - July 7, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) जनपद में असहाय, अक्षम और निर्धन लोगों को समाज…
first woman fighter pilot

भावना कांत बनी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

Posted by - January 26, 2021 0
  भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट की श्रेणी में चुनी गयीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत का हर तरह का…