Kiran Chaudhary

किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, सीएम की मौजूदगी में मिला सर्टिफिकेट

274 0

चंडीगढ़। भाजपा नेत्री किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) संसद पहुंच गईं हैं। दीपेंद्र हुड्डा के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा ने किरण चौधऱी को उम्मीदवार बनाया था। संख्याबल न होने के कारण कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारा गया था। जिसके कारण किरण चौधरी v निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन ली गई हैं। चंडीगढ़ में रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी।

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि किरण चौधरी को भाजपा राज्यसभा में अडजस्ट कर सकती है। कयास सच साबित हुए। 20 अगस्त को कुलदीप बिश्नोई को दरकिनार कर भाजपा ने हरियाणा से किरण चौधरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 21 अगस्त को उन्होंने CM नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस छोड़ BJP में आने के 2 महीने बाद टिकट

किरण (Kiran Chaudhary) को मंगलवार को BJP ने उम्मीदवार घोषित किया। इससे पहले किरण ने भिवानी के तोशाम से कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा दिया। जिसे हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वीकार कर लिया।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) ने बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद कांग्रेस छोड़ दी थी। BJP में शामिल होने के 2 महीने बाद उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Posted by - October 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी की ध्यान-साधना देश की सेवा और विश्व के कल्याण को समर्पित: सीएम भजनलाल शर्मा

Posted by - May 31, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान-साधना…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Posted by - September 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज बुधवार काे बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।…