Tariff plan

एयरटेल और जियो यूजर्स अब बिना नेटवर्क के फोन पर कर सकेंगे बात

1090 0

नई दिल्ली। यदि आप एयरटेल या जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। क्योंकि अब आप मोबाइल में नेटवर्क नहीं होने पर भी फोन पर आराम से बात कर सकेंगे।

बता दें कि एयरटेल और जियो ने अपनी VoWiFi यानी वॉयस ओवर वाई-फाई सर्विस शुरू की है। बता दें कि अभी तक 4जी यूजर्स VoLTE यानी वॉयस ओवर एलटीई के जरिए कॉलिंग कर पा रहे हैं। तो आइए बतातें हैं क्या है VoWiFi और इसके जरिए कैसे होगी बिना नेटवर्क की कॉलिंग?

दिशा पाटनी के बोल्ड फोटो देख फैन्स बोले- दीदी एग्जाम चल रहे हैं, पढ़ने दो प्लीज’ 

जानें VoWiFi क्या है?

वॉयस ओवर वाई-फाई या VoWiFi वाई-फाई के जरिए काम करता है। इसके वॉयस ओवर आईपी VoIP भी कहा जाता है। VoWiFi के जरिए आप होम वाई-फाई, पब्लिक वाई-फाई और वाई-फाई हॉटस्पॉट की मदद से कॉलिंग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। VoWiFi का सबसे बड़ा फायदा रोमिंग में होता है, क्योंकि आप किसी भी वाई-फाई के जरिए फ्री में बातें कर सकते हैं।

WiFi से कैसे करें फोन पर बात?

यदि आपको अभी भी VoWiFi कॉलिंग को समझने में परेशानी हो रही है। तो उदाहरण के तौर पर आप व्हाट्सएप कॉलिंग को ले सकते हैं। व्हाट्सएप के जरिए आप किसी से बात भी कर लेते हैं और आपका बैंलेस भी खर्च नहीं होता है, क्योंकि व्हाट्सएप कॉलिंग में आप इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं। तो सीधे शब्दों में कहें तो मोबाइल नेटवर्क के बिना किसी वाई-फाई के जरिए कॉलिंग को VoWiFi कॉलिंग कहते हैं।

आईफोन में वाई-फाई कॉलिंग

बता दें कि आप VoWiFi कॉलिंग तभी कर पाएंगे जब आपका स्मार्टफोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला होगा। इसके साथ ही आपका टेलीकॉम ऑपरेटर भी VoWiFi की सुविधा देता होगा। फोन की सेटिंग्स में नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर आप इसे चेक कर सकते हैं। यदि आपके फोन के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है तो उसे करके आप VoWiFi कॉलिंग कर सकते हैं। फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 प्लस, वनप्लस 7टी जैसे स्मार्टफोन पर ही VoWiFi कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। देश में फिलहाल जियो और एयरटेल की VoWiFi की सुविधा दे रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

रामराज्य की आधारशिला को मजबूत करने की प्रथम भूमि कर्नाटक मानी जाती: सीएम योगी

Posted by - September 1, 2022 0
बंगलुरु। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को श्रीधर्मस्थल मंजूनाथेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ…
Purnagiri tehsil

विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पूर्णागिरि तहसील में सिंगल विंडो सिस्टम का किया उद्घाटन

Posted by - November 1, 2020 0
चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत ज़िले की पूर्णागिरि तहसील (Purnagiri tehsil ) में रविवार को चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने…
Savin Bansal

जनदर्शन: बुजुर्ग को परिजनों सम्पति अपने नाम करा छोड़ा लावारिस, डीएम ने दर्ज कराया भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज

Posted by - January 12, 2026 0
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 130 से अधिक शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त…
मायावती

यूपी पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक, निर्दोषों को तुरंत रिहा करे सरकार: मायावती

Posted by - January 5, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है।…