Kinnar

श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर भी उत्साहित

440 0

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर किन्नरों (Kinnar) में भी उल्लास का माहौल है। अपने राम के इस महोत्सव से वे खुद को अलग नहीं कर पा रहे हैं। यहां तैयार हो रहे नव्य, दिव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला (Ramlala Pran Pratishtha)के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर भी आएंगे। वे घर-घर मंगलगान गाएंगे। फिर राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटेंगे। इस दौरान माताओं, बहनों, बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भागीदार बनने का अनुरोध करेंगे।

यूपी के बस्ती जिले में रहने वाले किन्नरों (Kinnar) के समूह ने अपनी भूमिका तय कर ली है। विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता किन्नर भी बांटेंगे। इसमें उनकी मददगार बन रही है इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट। वह श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति से संपर्क कर किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत उपलब्ध कराएगी।किन्नर कॉजल और किन्नर सुमन इस कार्यक्रम की अगुआई करेंगी। उनके नेतृत्व में सभी किन्नर अपने क्षेत्र के यजमान के घर जाएंगे। द्वार- द्वार मंगल चारण होगा।

किन्नर (Kinnar) खुद शुभ शगुन लेकर नृत्य, कीर्तन कर पहले जन-जन को प्रभु राम से जोड़ेंगे। माहौल राममय बनाने के बाद लोगों से श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए अनुरोध करेंगे। किन्नरों का प्रयास है कि इस महोत्सव में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित हो।

किन्नर काजल (Kinnar Kajal) ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से अभिन्न नाता है। हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। कलयुग में हम जिसे आर्शीवचन देंगे, उसे वह फलीभूत होगा। यह हमारे राम की कृपा से होता है। यही वजह है कि हमें लोग शुभ घड़ी पर बुलाते हैं और उपहार देते हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के उत्सव में हम पीछे रहने वाले नहीं है। हम मंगल चारण कर जन-जन तक अवध का न्योता पहुंचाकर धन्य होंगे।

रामोत्सव 2024: योगी सरकार अयोध्या में सजाएगी ‘वैश्विक राम दरबार’

किन्नर सुमन (Kinnar Suman) ने कहा कि कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में मेरे प्रभु श्रीराम का नव्य और भव्य मंदिर का स्वरूप देखने को मिल रहा है। यह अद्भुत संयोग हैं। ऐसे में हम अपने राम से अलग कैसे हो सकते हैं। हम लोगों ने योजना बनाई है कि श्री रामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का न्योता खुद घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। यदि कोई इस अवसर पर अयोध्या नहीं पहुंच पा रहा है तो अपने घर पर ही दीवाली जैसा उत्सव मनाए। आस्था का दीप जलाने के लिए द्वार-द्वार लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Related Post

Biogas

पंचगव्य से बनेगी स्किन केयर, बायोगैस से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की महत्वाकांक्षी योजना “गो सेवा से समृद्धि” अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और ग्रामीण…
1912

शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता हेतु उपभोक्ताओं का फीडबैक भी लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं के हितों…