CM Dhami

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : मुख्यमंत्री धामी बोले, नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे

369 0

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह (Tarsem Singh Murder Case) की हत्या मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने डीजीपी उत्तराखंड को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने पुलिस उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन हत्यारों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गुरुद्वारा डेरा प्रमुख हत्याकांड : नहीं बख्शे जाएंगे हत्यारे, मुख्यमंत्री ने बैठाई एसआईटी जांच

गुरुद्वारा के डेरा प्रमुख हत्याकांड को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इसमें जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी शामिल है।

धामी अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे, परिजनों से मिल कर लिया फीडबैक

मामले में केंद्रीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि बाबा तरसेम सिंह की हत्या से संबंधित कोई उचित जानकारी उनके पास है तो उस पर भी काम करते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ा जाए। यह हत्या सामान्य है या कोई बड़ी साजिश, इन दोनों पहलु पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस जल्द से जल्द घटना का खुलासा करेगी।

Related Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

Posted by - August 18, 2021 0
समाजवादी पार्टी सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सांसद…
कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति प्राणायाम : वजन कम करने के साथ ही बालों की समस्याओं से दिलाता है मुक्ति

Posted by - July 17, 2020 0
नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने के लिए डाइटिंग या फिर जिम ज्वाइन कर लेते हैं, लेकिन…
देवेंद्र फडणवीस

सुप्रीम कोर्ट से देवेंद्र फडणवीस को मिला बड़ा झटका, अब चलेगा मुकदमा

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र फडणवीस…