ओढ़नी के कोना में

खेसारी लाल का ‘ओढ़नी के कोना में’ गाना वायरल, 2.7 करोड़ लोगों ने देखा

770 0

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग का एक गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इस गाने को यू-ट्यूब पर पौने तीन करोड़ लोग देख चुके हैं। गाने का नाम है ओढ़नी के कोना में । इस गाने का ऑडियो वर्जन देखते ही देखते दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गया था।

अब इसका वीडियो वर्जन रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी महिला सिंगर प्रिया सिंह राजपूत के साथ मिलकर गाया है।

गाने का वीडियो वर्जन…

यह एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है। जिसमें खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की केमेस्ट्री अच्छी दिख रही है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और ओम झा ने संगीत दिया है।

‘भाग खेसारी भाग’ का एक गाना पहले ही धमाल मचा चुका है. इस गाने का नाम ‘क से कमाईब’ है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने में खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा क, ख, ग… के मतलब बताते नजर जा रहे हैं। ‘क से कमाईब’ गाने को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Related Post

‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ की एक्ट्रेस के घर खुशियों ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर तस्वीर किया शेयर

Posted by - September 24, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टीवी के मशहूर सीरियल ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ की एक्ट्रेस जूही असलम के खुशियों ने दस्तक दिया है…
नीदें उड़ाई ये परदेसी बाला

नोरा फतेही की नीदें उड़ाई ये परदेसी बाला, जल्द करेगी बड़ा डिजिटल धमाका

Posted by - November 13, 2019 0
मुंबई। साउथ की कई फिल्मों में नजर आ चुकी अभिनेत्री एंजेला क्रिसलिंज्की आगामी वेब सीरीज पवन और पूजा को लेकर…
Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने पहना ऐसा ट्राउजर, यूजर्स ने किया ऐसा कमेंट

Posted by - September 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड व टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी बेबाक राय रखने के लिए सुर्खियों में हैं। उन्होंने सुशांत…