UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी खादी की चमक

324 0

लखनऊ : योगी सरकार के मार्गदर्शन में 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया है। इसमें अतिथि एक तरफ यूपी की समृद्धि सांस्कृतिक विरासत का दीदार करेंगे तो वहीं दुनिया यहां खादी की चमक भी देखेगी। भारतीय संस्कृति पर आधारित खादी के बने परिधानों को पहनकर फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश समेत देश के कई नामचीन मॉडल भी हिस्सा लेंगे। यह फैशन शो 28 सितंबर (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यही नहीं, यहां वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली अपने देश की संस्कृति से मेजबान व मेहमानों को रूबरू कराएगी। सांस्कृतिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है।

खादी फैशन शो से भारतीय संस्कृति को देखेगी दुनिया

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके पूर्व 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत 28 सितंबर को खादी फैशन शो आयोजित किया जाएगा। हॉल नंबर दो में शनिवार को पूरे दिन यह आयोजन चलेगा। इसमें उत्तर प्रदेश के कलाकार जातीय परिधान (चिकनकारी, जीआई व अन्य) आदि से जुड़े फैशन शो में हिस्सा लेंगे।

वियतनाम की सांस्कृतिक मंडली का भी होगा प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show)  के द्वितीय संस्करण में वियतनाम की एक साथी देश की तरह हिस्सेदारी होगी। इसमें एक तरफ वियतनाम के उच्चकोटि उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे तो वहीं वियतनाम की संस्कृति से भी अवगत होने का मौका मिलेगा। यहां वियतनाम की मंडली की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा वियतनाम के पारंपरिक व्यंजन का भारतीय व्यंजन के साथ विनिमय कार्यक्रम भी होगा। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के मध्य बिजनेस फोरम आदि का भी आयोजन होगा।

पांच दिन तक उत्तर प्रदेश के रंग दिखेंगे लोक के संग

पांच दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी आगंतुक व अतिथि अवगत होंगे। यहां उत्तर प्रदेश के रंग लोक के संग दिखेंगे। प्रदेश की गौरवशाली संस्कृति की झांकी की प्रस्तुति होगी। इसमें ब्रज, पूर्वांचल, अवध, पश्चिमांचल, रुहेलखंड, बुंदेलखंड की संस्कृति से अवगत होंगे। अनुनाद संगीत बैंड की भी प्रस्तुति होगी। श्रीराधा मदहब बैले रामगान भी होगा तो वहीं कलाकार रामायण पर आधारित कथक नृत्य नाटक समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति देंगे।

Related Post

CCTVs should be installed in cow shelters: CM Yogi

गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए किसानों को करें प्रेरित: मुख्यमंत्री

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री…
चिदंबरम को जमानत

पी. चिदंबरम को 105 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस, विदेश जाने पर रोक

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मनी लांड्रिंग के ईडी वाले मामले में पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार को…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Posted by - May 27, 2023 0
राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव…