Keshav Maurya

एक जिला एक व्यंजन कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करेंगे: उप मुख्यमंत्री

3 0

अम्बेडकर नगर: आज अम्बेडकर नगर जनपद के खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उप मुखमंत्री (Keshav Maurya) ने अधिकारियों को आदेश दिया की प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन होगा, जिसकी सूचना ग्रामीणों को ‘डुगडुगी’ बजवाकर दी जाएगी। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर जनता को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में सहभागिता करते हुए नन्हे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया और माताओं को संतुलित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जा रहे पोषाहार का वितरण भी किया और लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने बीसी सखियों के पंडाल का भी भ्रमण किया और उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता, डिजिटल लेन-देन तथा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीसी सखियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

स्वयं सहायता समूह (SHGs): ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और ‘लखपति दीदी’ योजना के लक्ष्यों की समीक्षा।
रोजगार एवं बुनियादी ढांचा: जी-राम-जी के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना।
आवास योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ दिलाना।
पारदर्शिता: विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) का संदेश: “गाँवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचे।”

मंच पर मनोज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष, डॉ. हरओम पाण्डेय एमएलसी, धर्मराज निषाद विधायक कटेहरी, रितेश पाण्डेय पूर्व सांसद सहित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

Cyber Crime

साइबर अपराध पर योगी सरकार की पहल, अब तक 84 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रशिक्षित

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ साइबर ठगी और हाईटेक अपराध के चलते आम नागरिकों…
Hardeep Puri

शहरी विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी: हरदीप पुरी

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त…
CM Yogi

भू माफिया को देर सवेर खाली करनी ही होगी जमीनः सीएम योगी

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को प्रयागराज में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी कमला…