Keshav Prasad Maurya

विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण का विरोध कर आधी आबादी के साथ किया ‘जघन्य अपराध’

4 0

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा की विपक्षी दलों—समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के ऐतिहासिक प्रयासों में विपक्ष ने रोड़ा अटकाने का काम किया है।

हरदोई में हुई शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और यहाँ अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
• शिल्पी कुशवाहा हमारी बेटी है और सरकार उसके परिवार के साथ खड़ी है।
• मामले में वैधानिक कार्यवाही पूरी हो चुकी है और आधे से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
• उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा को हमेशा अपराधियों की सुरक्षा की चिंता में रहती है, लेकिन हमारी सरकार में अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं की भागीदारी स्थानीय निकायों और पंचायतों में 50% तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन जब इसे लोकसभा और विधानसभा में लागू करने की बात आई, तो इन चारों दलों ने मिलकर बिल को गिराने का अपराध किया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “आजादी के बाद यह पहली बार है जब महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का इतना बड़ा षड्यंत्र रचा गया है। इसकी सजा सपा, कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को आगामी चुनाव में मिलेगी। आधी आबादी इन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।”

पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के एग्जिट पोल पर चर्चा करते हुए उप-मुख्यमंत्री  ने पूर्ण विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और ‘कमल’ पर भरोसा जताया है, वहाँ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। असम में भी भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। इसके अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में NDA की सरकार बनेगी, जबकि केरल में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहेगा।

प्रधानमंत्री का संकल्प: सशक्त नारी, सशक्त भारत

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि भारत की हर बेटी और महिला आत्मनिर्भर बने। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “जब देश की नारी सशक्त होगी, तभी राष्ट्र वास्तव में शक्तिशाली बनेगा। हमारी सरकार केवल योजनाओं के नाम नहीं बदलती, बल्कि धरातल पर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।”

डबल इंजन सरकार दिलाएगी हक

मीडिया से बातचीत के दौरान केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र महिलाओं तक पहुँचाया जा रहा है। चाहे वह ‘मिशन शक्ति’ हो या स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार, महिलाओं को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

अभूतपूर्व परिवर्तन का दौर

उपमुख्यमंत्री जी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया गया, लेकिन आज भाजपा सरकार में नारी शक्ति को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना (मालिकाना हक) और लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

उप-मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि वर्ष 2013 से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने की पहल शुरू की थी। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% हिस्सेदारी देने के प्रस्ताव का समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी ने कड़ा विरोध किया है।

अंत में, उन्होंने दोहराया कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य राजनीति में महिलाओं की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना है, जो विधानसभा और लोकसभा में उनकी उपस्थिति के बिना अधूरी है।

Related Post

Noida

नोएडा को ‘डायनामिक सिटी’ बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन करेगी योगी सरकार

Posted by - September 10, 2024 0
नोएडा। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार (Yogi Government) ने नोएडा (Noida) क्षेत्र के कलेवर…
Congress

महंगाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन- जनता महंगाई से त्रस्त है

Posted by - July 20, 2022 0
नई दिल्ली: महंगाई को लेकर संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। महंगाई, जीएसटी और अग्निपथ…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में तैनात हुआ अत्याधुनिक मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल, आपदाओं से निपटने में होगा कारगर

Posted by - December 28, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों के बीच एक और बड़ी पहल की गई है। अब महाकुम्भ के विशाल…
Yogi

मातृ शक्ति की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का भाव दैनिक जीवन में उतारें: सीएम योगी

Posted by - April 11, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि भारत की परम्परा में मातृ शक्ति का सर्वोच्च स्थान है।…
PM Surya Ghar Yojana

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित…