Keshav Maurya

केशव मौर्य ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का किया स्थलीय निरीक्षण

87 0

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने जनपद प्रयागराज के लवायन कलां क्षेत्र में गंगा नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता तथा तकनीकी मानकों का गहन अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पुल निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण में गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ आर्थिक एवं सामाजिक विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता तथा सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मानसून एवं अन्य संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार कर कार्य में किसी प्रकार की देरी न होने दी जाए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Post

Rivers

अपना अस्तित्व खो चुकीं नदियों को सीएम योगी के प्रयासों से मिल रहा नया जीवन, नदियों में दिखने लगा जल प्रवाह

Posted by - July 18, 2025 0
लखनऊ: लंबे समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहीं बलरामपुर की सुआंव नदी और बहराइच की टेढ़ी नदी अब…
cm yogi

ग्रेटर नोएडा, वाराणसी में नए ईएसआई मेडिकल कॉलेज की स्थापना करेगी योगी सरकार

Posted by - June 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना के…
राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ मामले में राहुल पर नहीं चलेगा अवमाना का केस, माफी स्वीकार

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मानहानि केस पर फैसला सुनाते हुए उनकी…