Keshav Maurya

जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह भविष्य के विकास का खाका: केशव मौर्य

5 0

लखनऊ: 7 कालिदास मार्ग, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग पर ऑनलाइन माध्यम से जनगणना प्रक्रिया के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

सटीक आंकड़े ही सशक्त नीतियों का आधार होते हैं। मैं समस्त नागरिकों से अपील करता हूं कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं और जनगणना के प्रथम चरण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। — केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि जनगणना के माध्यम से देश की वास्तविक जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा विभिन्न आवश्यकताओं का सटीक आकलन किया जाता है। इससे सरकार को योजनाएं बनाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की महत्वपूर्ण सहभागिता का माध्यम है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे जनगणना की इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहयोग करें और ऑनलाइन जनगणना के इस प्रथम चरण में स्वयं भी भाग लेकर इसे सफल बनाएं। श्री मौर्य ने कहा कि सभी नागरिक सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के मार्ग पर अग्रसर है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार देश और प्रदेश को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जनता का सहयोग राष्ट्र के विकास को और गति प्रदान करेगा।

श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जागरूक जनता जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस अवसर पर श्रीमती शीतल वर्मा, निदेशक जनगणना एवं नागरिक पंजीकरण, गौरव कुमार, नगर आयुक्त, लखनऊ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी बोले, फिर से जनता पर कहर बरसाने की सोच रखने वालों को है गलतफहमी

Posted by - May 6, 2024 0
शाहजहांपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में पंच प्रण की बात कही। इसमें उन्होंने गुलामी के अंशाें…
PM Shram Yogi Maandhan Yojana

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

Posted by - April 11, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram…
CM Yogi did special worship of Gurujan on Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर सीएम योगी ने की गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा

Posted by - July 3, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के पावन पर्व पर सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिवावतार…