Kerala College

12 वीं की परीक्षा देने के लिए 456 छात्र पहुंचे स्कूल

679 0

कोट्टायम। केरल के कोट्टायम में एमडी सेमिनरी हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र अपनी कक्षा 12 वीं की परीक्षा देने के लिए पहुंचे। स्कूलों के प्रधानाचार्य कहते हैं, “केरल में प्लस 2 की परीक्षाओं के दिन शुरू हो गए।456 छात्र यहां परीक्षा लिख ​​रहे हैं। COVID प्रोटोकॉल के तहत हमने यहां आवश्यक व्यवस्था की है।

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले यानी गुरुवार से क्लास 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा (Kerala Board Exams 2021) शुरू हो गई है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने परीक्षा में बैठने वाले लाखों छात्रों को शुभकामनाएं दी है कोरोना को महामारी को देखते हुए सुरक्षित रहने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था ”SSLC और +2 की परीक्षा शुरू हो रही हैं। सभी छात्रों से अपील करता हूं कि वह कोविड 19 के नियमों का पालन करें ताकी उनके दोस्त और परिवार सुरक्षित रहे। सभी को मेरी शुभकामनाएं।”

इस हिसाब से निर्धारित किया गया परीक्षा का समय

परीक्षा देने की अवधि प्रैक्टिकल और नॉन प्रैक्टिकल परीक्षा के हिसाब से अलग-अलग है। बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों की परीक्षा का आयोजन सुबह 9:40 बजे शुरू होगा और परीक्षा 12:30 बजे समाप्त होगी। इस साल केरल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं केरल विधानसभा चुनाव (Kerala State Assembly Polls) के कारण स्थगित हो गई थीं। डीएचएसई ने जो शेड्यूल पहले जारी किया था, उसके अनुसार, परीक्षा का आयोजन 17 मार्च से होने वाला था लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया।

कोरोना संक्रमित मरीजों को लिए प्रैक्टिकल एग्जाम

वहीं CBSE ने घोषणा की है कि जिन छात्रों को कोरोना होगा या जिनके परिवार में किसी को कोरोना होता है तो उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा। बोर्ड के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू हुए और 11 जून तक खत्म होंगे. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 4 मई से 1 जून तक होंगे।

Related Post

CM Dhami

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Posted by - March 20, 2026 0
उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नैनीताल जनपद के एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में शनिवार, 21…
CM Yogi

दलीय सीमाओं से उठकर प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक चर्चा का हिस्सा बने विपक्ष: सीएम योगी

Posted by - February 2, 2024 0
लखनऊ : सीएम योगी (CM Yogi) ने शुक्रवार को वर्ष 2024 के उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्र शुभारंभ के अवसर पर…
CM Bhajan Lal

राज्य की हर महिला-बालिका के मोबाइल में हो राजकॉप सिटीजन एप: सीएम भजनलाल

Posted by - March 7, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए…

100 लाख करोड़ की स्कीम का PM ने फिर किया ऐलान, चिदंबरम बोले- ये सालाना GDP से तेज बढ़ रही

Posted by - August 16, 2021 0
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहले की गई घोषणाओं…