105 साल की परदादी का रिकॉर्ड

केरल : 105 साल की परदादी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चौथी कक्षा की पास परीक्षा

1107 0

तिरूवनंतपुरम। केरल की 105 वर्षीय परदादी चौथी कक्षा के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सबसे अधिक उम्र वाली विद्यार्थी बन गई हैं। अपने जीवन का शतक पूरा करने वाली भगीरथी अम्मा पिछले वर्ष राज्य साक्षरता अभियान द्वारा कोल्लम में आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया है। अम्मा को बचपन से ही पढ़ाई की ललक रही, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी ही रही, क्योंकि मां की मौत के बाद छोटे भाई-बहनों की परवरिश की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।

 भगीरथी  अम्मा ने नौ वर्ष की उम्र में तीसरी कक्षा में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी

अम्मा ने नौ वर्ष की उम्र में तीसरी कक्षा में औपचारिक शिक्षा छोड़ दी थी। शादी के बाद भी किस्मत ने उन्हें दगा दिया और उनके पति का निधन हो गया। तीस वर्ष की उम्र में ही छह बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। अम्मा के 12 पोते-पोतियां और परपोते-परपोतियां हैं। भगीरथी अम्मा केरल राज्य साक्षरता मिशन कार्यक्रम की अभी तक की सबसे बुजुर्ग ‘समतुल्य शिक्षार्थी’ बन गईं हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट में है इन 15 सदस्यों के नाम, हिंदू पक्ष के वकील परासरण भी शामिल 

गणित में पूर्णांक के साथ उन्होंने कुल 275 अंकों में से 205 अंक हासिल किए

गणित में पूर्णांक के साथ उन्होंने कुल 275 अंकों में से 205 अंक हासिल किए हैं। साक्षरता अभियान द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुल 11593 विद्यार्थियों ने चौथी कक्षा के समतुल्य परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 10012 सफल रहे। इनमें 9456 महिलाएं हैं। साक्षरता अभियान का उद्देश्य राज्य को चार साल में पूर्ण साक्षर बनाना है।

Related Post

CM Yogi visited Maa Pateshwari

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, चैत्र नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

Posted by - March 25, 2026 0
बलरामपुर: गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र नवरात्रि में बुधवार को तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो…
Umar

होमगार्ड वेतन घोटाला : लखनऊ जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय गिरफ्तार

Posted by - November 21, 2019 0
लखनऊ। यूपी में होमगार्ड वेतन घोटाला मामले में गुरुवार को लखनऊ के जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को पुलिस ने…