केरल के 14 जिहादी लोग आतंकी संगठन आईएसकेपी में शामिल

549 0

काबुल पर कब्जा जमाने के बाद तालिबान ने बगराम जेल से केरल के 14 लोगों को रिहा कर दिया और ये सभी आतंकी समहू इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत में शामिल हो गए हैं। ये केरलवासी 26 अगस्त को काबुल में तुर्कमेनिस्तान दूतावास के बाहर विस्फोट करने की साजिश रची। हालांकि, सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सूत्रों की मानें तो इसमें दो पाकिस्तानियों के पकड़े जाने की भी खबर है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये 14 आतंकी पहले राजधानी काबुल के बगराम जेल में बंद थे, लेकिन काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद इन्हें जेल से रिहा कर दिया गया और ये फिर से इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसकेपी में शामिल हो गये। रिपोर्ट के मुताबिक, बगराम जेल से तालिबान द्वारा आजाद किए जाने के बाद कम से कम 14 केरल के रहने वाले इस्लामिक स्टेट ऑफ खुरासान प्रांत की तरह से काबुल में बड़े विस्फोट को अंजाम देने की साजिश में लगे हुए हैं।
वहीं, रिपोर्ट है कि काबुल हमले के बाद दो पाकिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने के साथ साथ तुर्कमेनिस्तान दूतावास के बाहर भी बहुत बड़ा धमाका करने की प्लानिंग थी, जिसे नाकाम किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में इस्लामिक स्टेट ऑफ सीरिया और लेवंत के मोसुल पर कब्जा करने के बाद केरल के मलप्पुरम, कासरगोड और कन्नूर जिलों के रहने वाले 14 आतंकी इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के बाद भारत से भाग गये थे।

गुजरात के डिप्टी सीएम ने कहा, जब तक हिन्दू बहुसंख्यक तभी तक चलेगा संविधान एवं कानून

इसमें से कुछ आतंकियों के परिवार आईएसकेपी के तहत बसने के लिए अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में आ गए। जबकि भारत इस बात से चिंतित है कि तालिबान और उनके आका अफगानिस्तान में आतंकवादी कृत्यों में लिप्त होकर इन कट्टरपंथी केरलवासियों का उपयोग भारतीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के रहने वाले ये 14 आतंकवादी भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि पूरी दुनिया में भारतीय पासपोर्ट को सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। पाकिस्तानी पासपोर्ट पर तालिबानी भी यकीन नहीं करते हैं।

Related Post

CM Dhami

भविष्य के कर्णधार हैं मेधावी छात्र, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा को मिलेंगे नए आयाम

Posted by - August 24, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शिक्षा निदेशालय में शनिवार को आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान’ समारोह में प्रदेश…
ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर राज्यसभा का भरा नामांकनपत्र

Posted by - March 13, 2020 0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा के द्विवार्षिक…
CM Yogi

हमने दंगा करवाने वालों की गर्मी को शांत करके आपको शांति, सुरक्षा दी : योगी

Posted by - April 12, 2024 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि सहारनपुर गंगोह में अब विकास हो रहा है। अब…