झुलसती गर्मियों में ग्लो बनाये रखने के लिए इन उपायों को करें ट्राई

428 0

गर्मियों (Summer) का आगमन हो चूका हैं और इसी के साथ गर्मी का असर लोगों में दिखने लगा हैं। लोगों के भोजन का अंदाज बदलने लगा हैं। इसी के साथ लोगों में अपनी त्वचा की देखभाल के तरीके भी बदलने लगे हैं, क्योंकि गर्मियों के दिनों में त्वचा का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता हैं, नहीं तो चहरे की चमक धुंधली पड़ने लग जाती हैं।

इसलिए गर्मियों में आपकी त्वचा की चमक (glow) को बरक़रार रखने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो गर्मियों में भी आपकी खूबसूरती बनाये रखें।

* हाइड्रेट रहें : गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरुरी है। इससे आपकी त्वचा से संबन्धित कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे स्किन में नमी बनी रहेगी।

* स्क्रब : स्क्रब करने से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं। इससे चेहरे पर जमा तेल भी साफ हो जाएगा। स्क्रब करने के लिये आप दानेदार क्रीम का प्रयोग करें।

* मॉइस्चराइजर : गर्मियों में कई लोगों की स्किन रूखी होना शुरु हो जाती है। इसके लिये नहाने के बाद आपको मॉइस्चाराइजर क्रीम चेहरे और शरीर पर लगानी होगी।

* सनस्क्रीन : घर से बाहर निकलने से पहले शरीर पर 15 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। इसके बाद 2 घंटे के बाद फिर से सनस्क्रीन क्रीम लगाएं।

* गर्मियों की डाइट : आप क्या खाती हैं, इससे भी त्वचा पर बहुत फरक पड़ता है। आप गर्मियों में सलाद , पानी वाले फल और जूस आदि पी सकती हैं।

Related Post

टूथपेस्ट के साथ एक्सपेरीमेंट

टूथपेस्ट के साथ एक्सपेरीमेंट, 90 लाख से ज्यादा बार देखा गया ये Video

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्ली। टिकटॉक टॉप पांच वीडियो में देखिए दुनिया का सबसे बड़ा टूथपेस्ट एक्सपेरीमेंट। जी हां, इस एक्सपेरीमेंट में काफी…
High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…
9 soldiers under Lalu Yadav's security corona infected

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान हुए कोरोना संक्रमित

Posted by - August 21, 2020 0
रांची: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 जवान कोरोना…