hair

बालों को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में इन चीजों को करें सामील

614 0

नई दिल्ली। आजकल कम उम्र में बाल (hair) सफेद होना आम बात है। यह सब बिगड़ते खानपान और जीवन शैली के कारण होता है। बाल सफेद होना, टूटना, झड़ना, रूखापन – आपको बालों (Hair) में किसी भी तहा की समस्याएं आ सकती हैं। फिर चाहें आप कितने भी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर लें, इससे कोई भी फरक नहीं पड़ने वाला। ऐसे में कोई लोग हेयर ट्रीटमेंट (Hair Treatment)लेने की सोचते हैं। मगर बालों का उपचार बहुत महंगा और परेशानी भरा है।

तो क्या आपके सफेद बालों (Hair) को ठीक नहीं किया जा सकता? नहीं ऐसा नहीं है। बालों (Hair) को फिर से पहले की तरह स्वस्थ, काला और चमकदार बनाने के लिए आपको बेसिक पर वापस जाना होगा। जी हां… इस समस्या को हल करने के लिए इसके कारण को पहचानना बहुत ज़रूरी है। और कारण है खराब जीवन शैली और असंतुलित खानपान।

तो अब आप समझ ही गई होंगी कि यदि आपको बालों (Hair) को काला करना है, तो अपने खानपान और पोषक तत्वों के सेवन पर ध्यान देना होगा।

अखरोट (Walnut)

एनसीबीआई केई अनुसार ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट बालों के विकास को बढ़ावा देता है और स्कैल्प की नमी को बनाए रखता है। इसमें बायोटिन भी होता है जो बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। कॉपर सामग्री बालों (Hair) के रंग को निखारती है और चमकदार रखती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegetables)

पालक, काले, ब्रोकली जैसे साग आयरन, फोलेट, कैल्शियम, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं जो रोम और खोपड़ी को स्वस्थ रखते हैं।

अंडे (Eggs)

अंडे जिंक, सेलेनियम, सल्फर, आयरन और प्रोटीन जैसे खनिजों से भरपूर होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और इसे स्वस्थ रखते हैं।

बीन्स (Beans)

बीन्स, दाल जैसे फलियों में बालों (Hair) के विकास और मजबूती के लिए आवश्यक प्रोटीन, आयरन, जिंक और बायोटिन होता है।

ब्राउन राइस (Brown Rice)

बायोटिन नामक समूह बी-कॉम्प्लेक्स के पानी में घुलनशील विटामिन से भरपूर। ओट्स, फलियां और नट्स में भी बायोटिन पाया जाता है जो बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

बैरीज़ (Berries)

ये विटामिन सी से भरपूर कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करती हैं। शरीर में कोलेजन की कमी बालों की सभी समस्याओं का कारण बनती है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो बालों के प्रत्येक स्ट्रैंड को घेरता है। विटामिन सी आयरन और जिंक के अवशोषण के लिए भी आवश्यक है जो स्वस्थ बालों (Hair) के लिए भी आवश्यक है।

सीक्रेट टिप्स : ऐसे करें कम कीमत में फ्लाइट टिकट बुक

ऑलिव (Olive)

आवश्यक फैटी एसिड से समृद्ध विटामिन ई भी डैमेज बालों को पोषण देने और ब्रेकआउट को रोकने में मदद करता है।

खीरा (Cucumber)

खनिज सिलिका का प्राकृतिक स्रोत जो बालों के विकास के लिए आवश्यक है। सिलिका युक्त खाद्य पदार्थों के अन्य उदाहरण आम, साग, बीन्स आदि हैं।

नट्स (Nuts)

काजू, बादाम जैसे मेवे आयरन, जिंक, विटामिन ई, बायोटिन से भरपूर होते हैं जो स्वस्थ और चमकदार बालों के लिए आवश्यक हैं। आयरन बहुत महत्वपूर्ण कारक है क्योंकि एनीमिया बालों की समस्या के प्रमुख कारणों में से एक है। रोजाना मुट्ठी भर मेवे खाने से एनीमिया और अन्य पोषक तत्वों की कमी से निपटने में मदद मिल सकती है।

खुद को हमेशा अच्छी तरह से हाइड्रेट रखें। रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं। डैंड्रफ से बचें क्योंकि इससे हेयर हॉल भी हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप आयरन और जिंक के अवशोषण के लिए पर्याप्त विटामिन C लें।

शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए व्यायाम, योग और ध्यान का अभ्यास करें। जंक फूड को न कहें। इन टिप्स का पालन करने और इन फूड्स को अपने आहार में शामिल करने से आप अपनी हेयर हेल्थ में फर्क महसूस कर पाएंगी।

बढ़ रहा है यूरिक एसिड लेवल, तो खाना शुरू करें ये फल

Related Post

DILIP GANDHI

भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन, कोविड-19 से थे संक्रमित

Posted by - March 17, 2021 0
नई दिल्ली। भाजपा नेता दिलीप गांधी (Dilip Gandhi) का आज निधन हो गया। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बीजेपी…
Asaduddin Owais

बंगाल चुनाव 2021: ममता के गोत्र पर बोले ओवैसी, मेरा क्या जो शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं ?

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के…
Nostradamus

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, क्या साल 2021 में भी मंडराएगा खतरा?

Posted by - December 31, 2020 0
नई दिल्ली। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Nostradamus) की भविष्यवाणियों को लेकर यह दावा किया जाता रहा है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां…