KBC-12

KBC-12 : लॉन्च से पहले लॉकडाउन में किया धमाका, बना डाला ये रिकॉर्ड

931 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के तरफ से होस्ट किया जाने वाला टीवी का सबसे बड़ा क्विज शो यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC-12) का 12वां सीजन जल्द आने वाला है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस सीजन ने धमाका कर दिया है।

केबीसी-12 ने लॉकडाउन के दौरान अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। ये रिकॉर्ड जुड़ा है इस शो के डिजिटल सेलेक्शन प्रोसेस से, जो लॉकडाउन के बावजूद पूरे जोश के साथ शुरू किया गया था। जिसके बाद लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार डिजिटल सेलेक्शन प्रोसेस में पिछले साल से चार गुना ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है।

प्रवासी मजदूरों की हालत देख दुखी हुईं ये एक्ट्रेस, कविता के माध्यम से बयां किया दर्द

केबीसी-12 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अमिताभ बच्चन ने हर बार की तरह इस बार भी पूरे जोश के साथ शुरू की थी। वहीं अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो कौन बनेगा करोड़पति-12 का सेलेक्शन प्रोसेस में पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा भागीदारी देखी गई है। बीते महीने सोनी लिव ऐप पर शो के लिए ऑडिशन को डिजिटल रूप से आयोजित किया गया था। रिपोर्ट की मानें तो सोनी लिव ऐप के जरिए 3.1 करोड़ लोगों ने ऑडिशन प्रोसेस में हिस्सा लिया था और इस साल पार्टिसिपेशन में 42 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

इस बार ऑडिशन के लिए 12 हजार से भी ज्यादा प्रतिभागी देखे गए हैं, जो पिछले सीजन की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक सोनी लिव, डिजिटल बिजनेस के प्रोग्रामिंग एंड न्यू इनिशिएटिव प्रमुख अमोघ दुसाद ने भी इसे लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि केबीसी के लिए डिजिटल ऑडिशन अब तक का सबसे ज्यादा रहा है। सोनी लिव ऐप यूजर के जुड़ाव और डिजिटल माध्यमों के जरिए 3 गुणा ज्यादा वृद्धि को दिखाता है।

उन्होंने बताया कि डिजिटल ऑडिशन में जनरल नॉलेज टेस्ट का हिस्सा लेने वालों ने वीडियो बनाकर जवाब दिया है। अब फाइनल राउंड होगा जिसके लिए प्रतिभागियों को ऑडिशन राउंड के स्कोर के मुताबिक सेलेक्ट किया जाएगा। बता दें कि अभी कौन बनेगा करोड़पति के लॉन्च होने की तारीख को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Related Post

भाजपा नेता सुवेंदु की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिसकर्मी की मौत के 3 साल बाद आज मामला दर्ज

Posted by - July 9, 2021 0
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ शुक्रवार को एक पुराने मामले में प्राथमिकी दर्ज…

गुजरात से भाजपा सांसद परबतभाई का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, बेटे ने बताया AAP का षड़यंत्र

Posted by - August 12, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के सांसद परबतभाई पटेल का हाल ही में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमे वह एक…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी के एक क्लिक पर 6 करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये पहुंचे

Posted by - January 2, 2020 0
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की…
जस्टिस मुरलीधर तबादला

रविशंकर प्रसाद बोले-सरकार शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार

Posted by - February 1, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में प्रदर्शन कर…
Prabhas of 'Bahubali' will be seen in the film 'Adipurush'

‘बाहुबली’ के प्रभास नजर आएंगे फिल्म ‘आदिपुरुष’ में, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और बॉलीवुड में ‘बाहुबली’ के नाम ने जाने जाने वाले फेमस प्रभास ने जब से इंस्टाग्राम पर…