KBC 11: पैतृक गांव में शिव मंदिर बनवाना चाहती है करोड़पति बनीं यह महिला

1155 0

बॉलीवुड डेस्क। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11′ में महाराष्ट्र की बबीता ताड़े करोड़पति बन गईं । बबीता से 7 करोड़ का सवाल पूछा गया। उन्होंने बताया कि वो अपने पैतृक गांव में शिव का एक मंदिर बनवाना चाहती हैं । बता दें बबीता एक सरकारी स्कूल में मिड-डे मील बनाती हैं।

ये भी पढ़ें :-आईफा अवॉर्ड 2019 के खास मौके पर पहुंचे बॉलीवुड के कई सेलेब्रेटी, देखें वीडियो 

आपको बता दें बबीता ताड़े महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल की कर्मचारी हैं जो रोज़ाना 450 बच्चों का खाना बनाती हैं। उन्हें इस काम के लिए हर महीने मात्र 1500 रुपये मिलते हैं। बबीता को बच्चों के लिए खाना बनाना काफी पसंद है। बच्चे उन्हें ‘खिचड़ी काकू’ के नाम से बुलाते हैं।

ये भी पढ़ें :-‘द फैमिली मैन’ वैश्विक दर्शकों के लिए वास्तविक और भरोसेमंद : मनोज बाजपेयी 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे बताया कि पूरे परिवार में एक ही फोन है । वो इन पैसों से एक फोन खरीदना चाहती हैं । ये बात सुन अमिताभ बच्चन ने तुरंत उनकी इच्छा पूरी की । उन्हें एक स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। बातचीत के दौरान बबीता ने बताया कि उन्हें स्मार्टफोन चलाना नहीं आता। घर जाने पर वे इसे अपने बेटे से चलाना सीखेंगी।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान पर लोकसभा में मांगी माफी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में शुक्रवार को बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम…
Adheer ranjan Choudhary

बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं: अधीर रंजन चौधरी

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…