कविता कौशिक

जाम में फंसी एम्बुलेंस को देख कविता कौशिक ने ड्राइवर्स को लगाई फटकार, कहा….

911 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रह कर हर एक मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी राय जाहिर करने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक एक बार फिर चर्चा में आई हुई हैं। बता दें एक्ट्रेस कविता कौशिक टेलीविजन पर ‘चंद्रमुखी चौटाला’ के नाम से मशहूर हैं। दरअसल कविता हल ही में जब जाम में फंस थी। उस दौरान उन्होंने देखा उसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। जिसको देख कविता से बिल्कुल नहीं रहा गया और उन्होने ट्वीट कर लोगों की क्लास लगा दी।

कविता ने ट्वीट कर ड्राइवर्स को लताड़ लगा दी जो एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दे रहे थे। उन्होंने लिखा- ‘ट्विटर पर भारत का बीड़ा उठाने वाले अक्सर असल जिंदगी में सिर्फ हॉर्न बजाते हैं और पान चबाते हुए घूरते हैं। कृपया एम्बुलेंस को जाने का रास्ता दे दें। ध्यान दें, मुझे सड़क पर ही पति से इस वीडियो को बनाने के लिए डांट पड़ी है।’

ऑर्गेनिक फार्मिंग करते नजर आए तैमूर, सोशल मीडिया पर मचा धूम

कविता के इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैं। कविता ने साल 2017 में रोनित बिस्वास से शादी की थी। 39 साल की हो चुकीं कविता की शादी के तीन साल बीत गए हैं। हाल ही में जब काम्या पंजाबी को उनकी दूसरी शादी के लिए ट्रोल किया गया था तब भी कविता ने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया था। जब कविता कौशिक ने देश के मौजूदा हालातों को लेकर ट्वीट किया था, तो वह ट्रोल हो गई थीं लेकिन उन्होंने दोबारा ट्वीट कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

Related Post

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता 90 फीसदी जली, फिर भी खुद ही 100 नंबर पर किया कॉल

Posted by - December 5, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में चश्मदीद रविंद्र प्रकाश ने मीडिया ने बात की है। रविंद्र…
प्रियंका -स्मृति ईरानी

लोकसभा चुनाव 2019: एक्टर तो मैं हूं, नाटक न करें प्रियंका – स्मृति ईरानी

Posted by - April 22, 2019 0
अमेठी। राहुल गांधी का प्रचार करने के लिए सोमवार यानी आज कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी पहुंची। उन्होंने…