कावड़ यात्रा: गंगाजल लेने आ रहे साधुओ पर हरिद्वार मे हुआ 10 पर केस

1646 0

कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे 25 साधुओं की टोली को बालावाली-मंडावर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान साधु भड़क उठे और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर पहुंचे एसओ ने साधुओं को कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर गंगाजल सौंपकर लौटाया।

कोरोना के चलते सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर पर दिन-रात पुलिस का कड़ा पहरा है। शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश की ओर से बिजनौर क्षेत्र के रहने वाले 25 साधुओं की टोली चार ई-रिक्शा से बालावाली-मंडावर बॉर्डर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोविड गाइडलाइन का हवाला देते हुए लौटने की बात कही, लेकिन साधु हरिद्वार जाने की जिद करने लगे। सूचना पर खानपुर एसओ अभिनव शर्मा मौके पर पहुंचे और साधुओं से बातचीत की। एसओ ने बताया कि कोरोना के चलते सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी है।

जिनपिंग मास्टर प्लानर, बना सकते हैं बेवकूफ, मोदी संग 18 बैठकें की पर कोई रिकॉर्ड नहीं- BJP सांसद

ऐसे में अगर उनको हरिद्वार जाने दिया गया तो और लोग भी कांवड़ लेने पहुंच सकते हैं। इससे कोरोना संक्रमण खतरा बढ़ेगा। इस पर साधु शांत हो गए। इसके बाद एसओ ने सभी साधुओं को गंगाजल देकर वापस भेज दिया।

Related Post

Uttarakhand

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड (Uttarakhand) में विकास कार्यों को अभूतपूर्व…
CM Dhami

लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 31, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दिल्ली के रोहिणी में ‘हम सबका उत्तराखण्ड’ संस्था द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड…
PM Modi

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात

Posted by - April 27, 2026 0
वाराणसी : शिव की नगरी काशी में मंगलवार (28 अप्रैल) को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
CM Dhami

सौंग बांध परियोजना – विस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू होगी

Posted by - November 21, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही…