कैटरीना कैफ

लॉकडाउन में गिटार बजाना सीख रहीं हैं कैटरीना कैफ, देखें वीडियो

815 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी करार किया है। बॉलीवुड भी कोरोना की मार से अछूता नहीं रहा है। कई फिल्मी सितारों ने कोरोना से बचाव के लिए खुद को आइसोलेशन में रखा हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री कैटरीना कैफ का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें गिटार बजाते देखी जा सकती हैं।

वीडियो को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया

इस वीडियो को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। हालांकि शेयर किए गए वीडियो में आवाज के बिना ही पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैटरीना लिखा है कि ‘कार्य प्रगति पर है। साउंड भी कुछ दिनों में आ रहा है। उम्मीद तो यही है कि अंकुर तिवारी का सिर नहीं झुकने दूंगी। इसके साथ ही कैटरीना ने अपने फैंस को कोरोना से अपना बचाव करने के लिए कहा है।

https://www.instagram.com/p/B94W_VznY1Y/?utm_source=ig_web_copy_link

कैटरीना ने योग के माध्यम से खुद को फिट रखने के साथ साथ कोरोना से बचाव करने की बात कही थी

सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसी के साथ ही अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इससे पहले भी कैटरीना का आइसोलेशन के दौरान अपने घर पर ही योगा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने योग के माध्यम से खुद को फिट रखने के साथ साथ कोरोना से बचाव करने की बात कही थी।

https://www.instagram.com/p/B9zMwQJBoz_/?utm_source=ig_web_copy_link

देश में अब कोरोना वायरस के 169 मामले हो गए

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच राजधानी दिल्ली और मुंबई में लोगों के चर्च , मंदिर प्रशासन ने ये फैसला भीड़ को बढ़ने से रोकने के लिए किया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लगातार भीड़ न बढ़ने को लेकर नए-नए दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में अब कोरोना वायरस के 169 मामले हो गए हैं। इन लोगों में 144 स्वदेशी और 25 विदेशी लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 45 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं।

Related Post

आज़म खान

आजम खान पत्नी और बेटे के साथ दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ पत्नी राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटा अब्दुल्ला को…
प्रियंका गांधी

प्रियका का मोदी पर हमला, इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

Posted by - May 9, 2019 0
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रही हैं। गुरुवार यानी आज प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश…
पूनम पांडेय ने राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट

पूनम पांडेय ने राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची, जानें पूरा मामला

Posted by - February 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडेय ने सुपरस्टार शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाने…
नो टाइम टू डाई

कोरोना वायरस के चलते नहीं हो रहा जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ प्रीमियर

Posted by - February 17, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में दस्तक देकर लोगों का जीना हराम…