'Kasauti Zindagi Ki 2' decided off show November

‘कसौटी जिंदगी की 2’ के मेकर्स ने शो को नवंबर तक बंद करने का लिया फैसला

1441 0

मुंबई। एकता कपूर के टीवी के सबसे चर्चित शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ सबसे लंबे समय तक लोकप्रियता और टीआरपी की लिस्ट में कामयाब रहा शो हाल ही में शो के नंबर्स लगातार गिरते नज़र आ रहे हैं। वही शो के नंबर्स गिरने के साथ और लीड रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान के शो को छोड़ने को लेकर मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला लिया है।

जानिए पिता बनने की खबर को जानकर कुछ ऐसा है विराट कोहली का रिऐक्शन

एकता कपूर के इस शो के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब हुई जब इसमें अनुराग बासु का लीड रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान ने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ को गुड बाय करने का फैसला किया था। मेकर्स शो के नंबर्स से खुश नहीं हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा कि नंबर्स के साथ मेकर्स इसे पार्थ समथान के शो छोड़ने से जोड़ रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्थ समथान के शो को छोड़ने के फैसले को चैनल के फैसले में जोड़ा गया। वहीं, अभी के हालातों को देखते हुए लीड रोल के चेहरे को फिलहाल बदल देने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसलिए मेकर्स ने इस साल नवंबर तक शो को बंद करने का फैसला किया है। शो के एक्टर्स को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है।

देखे एक्टर अभिषेक बच्चन कराया न्यू हेयर कट, फोटो के साथ शेयर किया यह नोट

ये शो श्वेता तिवारी, सीज़ेन खान, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया द्वारा अभिनीत कसौटी ज़िन्दगी की कहानी का रीमेक था। ये शो नए स्टार कास्ट के साथ प्रसारित हुआ, जिसमें एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान, हिना खान और करण सिंह ग्रोवर जैसे नाम शामिल हैं। वर्तमान में, आमना शरीफ और करण पटेल भी इसका हिस्सा बने।

Related Post

Astronaut Kalpna Chawla's Biopic

अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की बायोपिक में किरदार निभाना चाहती हैं वाणी कपूर

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती हैं। यह बात उन्होंने…

इस शहर में शूटिंग करना बहुत मुश्किल,गरीबों और बेघरों के लिए करें दुआ -प्रियंका चोपड़ा

Posted by - November 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को…
Christopher Nolan's

क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज

Posted by - August 22, 2020 0
हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज हो गया है।…

जावेद अख़्तर के ख़िलाफ़ मुंबई में केस दर्ज, आरएसएस की तुलना तालिबान से करने का आरोप

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली।  हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने लेखक और गीतकार जावेद अख़्तर अपनी बेबाकी के कारण एक बार फिर चर्चा…