सारा अली खान से मजाक

कार्तिक आर्यन ने सारा अली खान से किया मजाक, वीडियो वायरल

1382 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों ने एक कॉलेज में फिल्म के सॉन्ग ‘मेहरमा’ की लॉन्चिंग पर साथ में कुछ डांस मूव्स भी किए है।

https://www.instagram.com/p/B8T6oQ4pdwZ/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं अभिनेता कार्तिक ने सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में कार्तिक को सारा के साथ मजाक करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8OgJ2wpEc0/?utm_source=ig_web_copy_link

वायरल वीडियो की बात करें तो यह वीडियो कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मूल रूप से यह वीडियो एक बूमरैंग क्लिप है, जिसमें सारा को बात करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कार्तिक, सारा को चिढ़ाते हुए अजीब सा चेहरा बना रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक 14 फरवरी को में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव आज कल’ के रिलीज होने की जानकारी दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B8Mc1vIpp6M/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि इससे पहले भी कार्तिक ने सारा का मजाकिया वीडियो शेयर किया था। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। वहीं आने वाले वेलेंटाइन डे के अवसर पर फिल्म ‘लव आज कल’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।

Related Post

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…
दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

Posted by - March 18, 2021 0
प्रो. अनिल शुक्ला पूर्व कुलपति, एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली ने कहा कि शारीरिक शिक्षा और खेल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…
साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री दोबारा टाटा संस का नहीं बन सकेंगे एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन

Posted by - January 10, 2020 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को साइरस मिस्त्री को दोबारा टाटा संस का एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनाने के एनसीएलएटी के…