lockdown

Lockdown प्रभावितों को 1250 करोड़ की राहत देगी कर्नाटक सरकार

1151 0

 बेंगलुरु।  कर्नाटक महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है, ऐसे में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को उन लोगों के लिए।,250 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की, जिनकी आजीविका कोविड-19 के कारण लगे लॉकडाउन (Lockdown ) से प्रभावित हुई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान लॉकडाउन (Lockdown )  को 24 मई को समाप्त होने से कुछ दिन पहले आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कहा,   हमारी सरकार ने कोविड की पहली लहर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को वित्तीय पैकेज दिए थे।

उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रतिबंधों ने असंगठित क्षेत्र और किसानों की आजीविका को प्रभावित किया है, इसके प्रभाव को कम करने के लिए हम।,250 करोड़ रुपये से अधिक के राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद पैकेज की घोषणा कर रही है और इस कठिन समय में लोगों के साथ खड़ी है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने मौजूदा वित्तीय सीमाओं के भीतर अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है और भविष्य में और कुछ करने की आवश्यकता पर विचार करेंगे। राज्य सरकार ने शुरू में 27 अप्रैल से 14 दिनों के लिए बंदै करने की घोषणा की थी, लेकिन कोविड के मामले लगातार बढ़ने के कारण बाद में 10 मई से 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown ) लगा दिया।

Related Post

रवि शास्त्री का कार्यकाल हो रहा खत्म, राहुल द्रविड़ बन सकते हैं टीम इंडिया के कोच

Posted by - October 14, 2021 0
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का अंतरिम कोच…
Excise Department

आबकारी विभाग तैयार कर रहा नई आबकारी नीति, प्रदेश में डिस्टिलरी प्लांट को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देने और राजस्व संसाधनों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक…
CM Dhami

चारधाम यात्रा से पहले मुख्यमंत्री ने दिए सुरक्षा और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Posted by - April 28, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चारधाम यात्रा (Chardham Yatra), धार्मिक स्थलों और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था…
केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने शराब आपूर्ति की दी अनुमति

Posted by - March 31, 2020 0
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने कोराेना वायरस ‘कोविड-19’ के प्रसार को रोकने के लिए किये गये देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान शराब…