कर्ज की भरपाई के लिए एयर इंडिया कंपनी ने 2015 से अब तक बेचीं 115 संपत्तियां

701 0

लोकसभा में गुरुवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में वीके सिंह ने बताया कि एयर इंडिया ने मुद्रीकरण के लिए संपत्तियों के 111 पार्सल की पहचान की है। इनमें से 106 पार्सल संपत्ति भारत में हैं और बाकी पांच विदेशी संपत्तियां हैं।  उन्होंने कहा कि संपत्तियों के 11 पार्सलों में 211 इकाइयां हैं, जो मुद्रीकरण के अधीन हैं। वीके सिंह ने कहा, एयर इंडिया को साल 2015 से 12 जुलाई 2021 तक 115 संपत्तियों की बिक्री से अब तक 738 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा एयर इंडिया को लीज रेंटल आय से भी सालाना करीब 100 करोड़ रुपये मिलते हैं। उल्लेखनीय है केंद्र सरकार फिलहाल एयर इंडिया को बेचने की प्रक्रिया में है।

लोकसभा की कार्यवाही बाधित होने पर बरसे स्‍पीकर, सांसदों को मर्यादा में रहने की दी चेतावनी

बता दें कि एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एआईएसएएम) के 2018 के फैसले के अनुसार विनिवेश के लिए बाध्य एयर इंडिया अपने कर्ज की भरपाई करने के लिए अपनी अचल संपत्तियों का मुद्रीकरण कर रही है। इसके अनुसार मार्च 2019 तक कंपनी पर करीब 60,000 करोड़ का कर्ज था।संसद में गुरुवार को सरकार से सवाल किया गया था कि इस समय एयर इंडिया में विनिवेश की क्‍या स्थिति है और क्‍या यह सच है कि एयर इंडिया कुछ कमर्शियल और रेजीडेंशियल प्रॉपर्टीज को बेचकर सरकार 300 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार कर रही है?

इस पर वीके सिंह की तरफ से बताया गया कि एयर इंडिया एक्‍सप्रेस में 100 फीसदी की हिस्‍सेदारी और एयर इंडिया एसटीएस में 50 फीसदी हिस्‍सेदारी के साथ एयर इंडिया में भारत की 100 फीसदी हिस्‍सेदारी की कार्यनीतिक विनिवेशक हेतु रुचि की अभिव्‍यक्ति (EOI) आमंत्रित करने के मकसद से 27 जनवरी 2020 को पहला ज्ञापन जारी किया गया था।  मगर कोविड-19 महामारी की वजह से इसकी अंतिम तिथि को समय-समय पर बढ़ाना पड़ा।

Related Post

cm dhami

स्वामित्व अभिलेख के शत-प्रतिशत वितरण के लिए लगाएं शिविर : सीएम धामी

Posted by - July 29, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण और निष्पादन के साथ स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के…
सुप्रीम कोर्ट

प्राइवेट लैब मुफ्त करें कोरोना टेस्ट, सरकार जारी करे निर्देश : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के देश में बढ़ते संक्रमण के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र को महत्वपूर्ण निर्देश…
CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar

CM विष्णु देव साय ने बस्तर में ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ, हिंसा छोड़ने वालों का किया स्वागत

Posted by - November 17, 2025 0
बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत की…