करिश्मा तन्ना

मुंह में सांप दबाए नजर आई करिश्मा तन्ना, ये वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे

955 0

नई दिल्ली। छोटे पर्दे की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आ रही हैं। बुधवार के शो को जरा आप दिल थाम कर देखिएगा। दरअसल कलर्स के सोशल मीडिया अकाउंट से खतरों के खिलाड़ी का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में करिश्मा तन्ना एक टास्क के दौरान मुंह में सांप दबाए नजर आ रही हैं। करिश्मा तन्ना का ये वीडियो आपके रोंगटे जरूर खड़े कर देगा।

https://www.instagram.com/p/B9BSS0nArWz/?utm_source=ig_web_copy_link

करिश्मा तन्ना जैसे कंटेस्टेंट जान हथेली पर लेते हुए  पूरा करते हैं टास्क को

रोहित शेट्टी का शो खतरों का खिलाड़ी हाल ही में रिलीज हुआ है और शो के दौरान जैसा की आप जानते हैं। प्रतिभागियों को बेहद खतरनाक टास्क दिए जाते हैं। कई बार तो प्रतिभागी इन खतरनाक स्टंट के आगे सरेंडर हो जाते हैं, लेकिन ज्यादातर मौके पर करिश्मा तन्ना जैसे कंटेस्टेंट जान हथेली पर लेते हुए उस टास्क को पूरा करते हैं। जैसा की इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। बता दें कि एक टास्क में करिश्मा तन्ना के सामने एक कांच का जार नजर आ रहा है जिसमें ढेर सारे सांप हैं। वहीं दूसरी तरह एक जार है जिसमें भारती के पति हर्ष खड़े नजर आ रहे हैं। करिश्मा को इस टास्क के दौरान मुंह में सांप दबाए दूसरे जार में उन सांपों को रखना है।

करिश्मा तन्ना ने संजू फिल्म में भी उनके किरदार ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा था

खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में करिश्मा तन्ना के अलावा करण पटेल, अदा शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, बलराज सयान, धर्मेश, रानी चटर्जी, शिविन नारंग और आरजे मलिष्का नजर आ रही हैं। बताते चलें करिश्मा तन्ना ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की है नागिन और कयामत की रात शो में भी वो नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा संजू फिल्म में भी उनके किरदार ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा था।

Related Post

जानें ज्यादा देर अंगुलियों को पानी में रखने से क्यों आ जाती हैं सिकुड़

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अंगुलियों को बहुत देर तक पानी में रखते हैं तो हाथ और पैरों की अंगुलियां सिकुड़ जाती हैं।…
अजय कुमार लल्लू

CCA के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पुलिसिया कार्रवाई की, न्यायिक जांच हो : अजय कुमार लल्लू

Posted by - December 22, 2019 0
लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप (NRC) को लेकर उत्तर प्रदेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन को…
Urmila Matondkar

उर्मिला मातोंडकर बनीं शिवसैनिक, उद्धव ठाकरे ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar)  महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना का मंगलवार को दामन थाम लिया है। उन्होंने…