Kanwariyas

पुष्प वर्षा से हुआ कांवड़ियों का स्वागत, शिवभक्तों से गुलजार हुआ हरिद्वार

256 0

हरिद्वार। कांवड़ मेले (Kanwar Mela) में विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। कांवड़िये (Kanwariyas) लगातार गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। आज गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन, एसएसपी अजय सिंह आदि ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की।

कांवड़ मेले के दूसरे दिन 8.50 लाख कांवड़ियों (Kanwariyas) ने गंगा जल भरा और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। दो दिन के अंदर 9.60 लाख कांवड़िये गंगाजल भर चुके हैं। मंगलवार से कांवड़ मेले की शुरुआत हो गई थी। पहले दिन हरिद्वार पहुंचे विभिन्न राज्यों के 1.10 लाख कांवड़ियों (Kanwariyas) ने गंगाजल भरा था।

पहले दिन शिवभक्तों की संख्या काफी कम रही, लेकिन दूसरे दिन ही ये क्रम बढ़ने लगा। हरकी पैड़ी क्षेत्र से लेकर पंतद्वीप स्थित कांवड़ मेला बाजार, रोड़ीबेलवाला में शिवभक्ताें की संख्या काफी नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

दूसरे दिन आठ लाख 50 हजार कांवड़िये (Kanwariyas) गंगाजल लेकर रवाना हुए हैं। दो दिन में कुल नौ लाख 60 हजार कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारी संवर्ग के सेवा नियमों की खुली राह

Posted by - June 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भर्ती प्रक्रियाओं को सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए राजस्थान कर्मचारी…
TVSN Prasad

मुख्य सचिव 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप’ का करेंगे शुभारंभ

Posted by - April 26, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल…
Kedarnath Dham

केदारनाथ धाम में घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार

Posted by - June 1, 2025 0
उत्तरकाशी। श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। एक ओर जहां बाबा केदारनाथ…