Kanpur

कानपुर हिंसा: पत्थरबाजों की लिस्ट हो रही तैयार, नहीं मिलेगा मुफ्त राशन

604 0

कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद सड़क पर भड़की हिंसा (Violence)  के मामले में सरकार के सख्त आदेश का पालन करते हुए पुलिस व जिला प्रशासन लगातार उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा कानपुर (Kanpur) कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम बनाकर उपद्रवियों की सूची तैयार कर रही है, जिसमे इन सभी उपद्रवियों को दी जाने वाली सरकारी सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस सूची को तैयार करने के पीछे की मंशा साफ है कि जितने भी उपद्रवी चिह्नित हैं, वे सभी सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त राशन सेवा से वंचित रहेंगे. अधिकारी के मुताबिक फिलहाल इस सूची को तैयार होने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि यह एक लंबी प्रक्रिया है. जिसके तहत पोस्टर में दिख रहे चेहरों को मैच करने में कुछ समय लग सकता है। इस मामले में जिला प्रशासन 100 से ज्यादा सीसीटीवी में दिख रहे बदमाशों की जांच कर रहा है।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला नाकाम, श्रीनगर में 2 पाकिस्तानी आतंकी ढेर

पुलिस सूत्रों के अनुसार जफर ने बताया कि तीन जून को कानपुर में हुए दंगों की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। इसके लिए पास के उन्नाव जिले से भी लोगों को बुलाया गया और क्राउडफंडिंग के जरिए पैसा भी जुटाया गया।

केजरीवाल के मंत्री को फिर झटका, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरसत में भेजा

Related Post

congress

कांग्रेस पार्टी ने शुरु की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की तैयारी

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में तेजी से…
CM Yogi

12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, आस्था व आर्थिकी के संगम से विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा भारत: सीएम योगी

Posted by - June 12, 2026 0
लखनऊ। सेवा, सुशासन और समर्पण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के…
CM Yogi

पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर विकसित करें एमएसएमई क्लस्टर: सीएम योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम चल रहे हैं। पीएम…