Karan Johar main accused of movie mafia

कंगना ने पीएम को किया टैग बोली, मूवी माफिया का मुख्य आरोपी है करण जौहर

979 0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का खुलेआम आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, “करण जौहर मूवी माफिया के मुख्य दोषी हैं, यहां तक कि कई लोगों की जिंदगी तबाह करने के बाद वह आजादी से घूम रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्या यहां हम लोगों के लिए कोई उम्मीद है? सब सुलझा लेने के बाद वह और उनकी लकड़बग्घा की गैंग मेरे तरफ आएगी।”

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला छेड़ा है, जहां उन्होंने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड में सिर्फ स्टार किड्स को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि कंगना रनौत ट्विटर पर आते ही काफी एक्टिव है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंगना अपनी बेबाक राय सभी के साथ शेयर कर रही हैं। ऐसे में हर दिन कंगना के हजारों  की तादाद में फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं।

IPL में टीम फसी, विराट या फिंच के बीच, कौन बनेगा RCB का ओपनर?

हाल ही में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ड्रग्स पार्टी को लेकर भी स्टेटमेंट दिया था। कंगना ने कहा कि उन्हें कई नाम पता है जिनका ड्रग्स कनेक्शन है। इस बयान के बाद बीजेपी के नेता राम कदम ने कंगना रनौत के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है। कंगना ने कहा कि मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है।

Related Post

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी की ये बिकिनी फोटो देख भड़के लोग, कही भद्दी बातें

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों में दिशा को…
अमर सिंह

जिंदगी और मौत से लड़ रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से मांगी माफी

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार और अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है। उनका कहना है कि…

इस वीडियो को लेकर स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल

Posted by - November 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। लगातार सुर्ख़ियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल…
रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…