इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

पंगा : कंगना रनौत बोलीं-इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

1001 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयान देने के लिए जानी जाती हैं। इस बार कंगना सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़क गई हैं। उन्होंने उन पर अपना गुस्सा निकाला है। कंगना ने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से दुष्कर्मी पैदा होते हैं। इन जैसी औरतों को उन दुष्कर्मियों के साथ जेल में रखना चाहिए।

‘पंगा’ के प्रमोशन में जुटीं कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘उस लेडी को उन लड़कों के साथ चार दिन जेल में रखो। उनको रखना चाहिए। उसको जरूरत है। कैसी-कैसी औरतें होती हैं। जिनको बड़ी दया आती है।’

कंगना यहीं नहीं रुकती। वह आगे कहती हैं कि ‘ऐसी ही औरतों की कोख से ऐसे दरिंदे निकलते हैं। ये भी किसी के कोख से निकले हैं। उन्हीं की कोख ऐसी होती है, जिन्हें दया आती है। प्यार आता है इन दरिदों पर।’

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मैं कंगना रनौत के बयान से सहमत हूं। मैं उनका धन्यवाद करती हूं। मैं किसी की तरह महान नहीं बनना चाहती। मैं एक मां हूं और सात साल पहले मेरी बेटी की जान गई है और मैं इंसाफ चाहती हूं।

निर्भया की मां आशा देवी बोली- इंदिरा जयसिंह मानव अधिकारों के नाम पर बिजनेस चलाती हैं और सिर्फ और सिर्फ मुजरिमों को करती हैं सपोर्ट 

दरअसल कुछ समय पहले इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए। इंदिरा जयसिंह के बयान पर आशा देवी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था कि इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई? वह सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा। अब वह दोषियों की माफी की अपील कर रही हैं। निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने जिस तरह से मुझसे सवाल किया। ये मानव अधिकारों के नाम पर समाज को धोखा देना है। बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों का मजाक बनाना है। ये मानव अधिकारों के नाम पर बिजनेस चलाते हैं और सिर्फ और सिर्फ मुजरिमों को सपोर्ट करती हैं।

ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए

इससे पहले कंगना ने निर्भया के हत्यारों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को जेल में नहीं बीच चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। कंगना ने कहा कि जो शख्स दुष्कर्म कर रहा है, इस तरह की हरकतें कर पा रहा हैं, सबसे पहले तो वह अवयस्क है ही नहीं। ऐसे लोगो को चौराहे पर मारना चाहिए उनको वहां फांसी पर लटकाना चाहिए।

Related Post

'एवेंजर्स एंडगेम'

‘एवेंजर्स एंडगेम’ की रफ्तार पड़ी धीमी, 5 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Posted by - May 1, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। एवेंजर्स एंडगेम जब से रिलीज हुई तब से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म लगातार बेहतर कमाई…
CM Nayab Singh

युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम नायब सैनी, कहा- कांग्रेस ने युवाओं का इस्तेमाल किया

Posted by - August 27, 2024 0
रोहतक। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यता ग्रहण समारोह में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh)…
Hadigam

हादीगाम में मुठभेड़ के बाद दो स्थानीय आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Posted by - July 6, 2022 0
कुलगाम: कुलगाम जिले के हादीगाम (Hadigam) इलाके में आज बुधवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता…
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

Posted by - September 6, 2020 0
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को डिस्चार्ज…
जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी के अलावा जानें और क्या कर रहीं है काम?

Posted by - June 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी सीख रही हैं। जैकलीन फर्नांडीस लॉकडाउन के बाद…