Jyoti Sharma

यूपी पीसीएस-2018 में तीसरी रैंकधारी ज्योति शर्मा ने राजधानी लखनऊ का बढ़ाया मान

1544 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2018 की परीक्षा का शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा तीसरा स्थान हासिल कर राजधानी लखनऊ की बेटी ज्योति शर्मा ने शहर का नाम रोशन किया है। मूल रूप से मथुरा की रहने वाली ज्योति शर्मा इस समय अयोध्या में मिल्खीपुर ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने की है क्षमता : लिलिमा मिंज

ज्योति के पिता देवेंद्र शर्मा पुलिस विभाग में लखनऊ में तैनात हैं। जबकि मां उमा शर्मा गृहणी हैं। ज्योति शर्मा ने बताया कि पिछली बार पीसीएस परीक्षा-2017 का रिजल्ट 11 अक्टूबर को आया था। बीडीओ पद पर नाम आने से काफी निराश हुई थी।

#MeToo में फंसे साजिद खान, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप

18 अक्टूबर को पीसीएस-2018 का इंटरव्यू था। इसलिए काफी अपसेट थी, लेकिन इंटरव्यू अच्छा हो गया। उनके अनुसार अगला लक्ष्य आईएएस बनना है। अपने जूनियर्स को ज्योति शर्मा सलाह देती है कि सिविल सेवा में तैयारी करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही लगन भी जरूरी है। अपने आलोचकों को अपने पास रखें। उनकी आलोचना को सकारात्मक रूप में लें तथा उन्हें गलत साबित करने का प्रयास करें। ज्योति की छोटी बहन कीर्ति शर्मा ओएनजीसी में वैज्ञानिक और भाई दीपक शर्मा वॉलीबॉल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।

Related Post

chief minister

दोनों राज्य के मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - May 4, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief minister yogi adityanath) एवं उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
National CPWD Academy

गाजियाबाद: ट्रेनिंग ले रहे इंजीनियर सहित 21 कोरोना संक्रमित

Posted by - March 13, 2021 0
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) एकेडमी के हॉस्टल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।…
Kusum

पंजाब सरकार ने बहादुर कुसुम को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का बनाया ब्रांड एंबेसडर

Posted by - September 10, 2020 0
जालंधर। पंजाब के जालंधर में लुटेरों को धूल चटाने वाली 15 साल की बहादुर बेटी कुसुम की आज हर कोई…
Maha Kumbh Accident

सीसीटीवी फुटेज और टोपोग्राफी के आधार पर होगी मौनी अमावस्या हादसे की सघन जांच

Posted by - January 31, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) स्नान पर हुए हादसे (Maha Kumbh Accident) की जांच के लिए गठित तीन…