विंध्यवासियों के लिए खास होगा जून माह, कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

1324 0

जून का महीना विंध्यवासियों (Vindhyas) के लिए बेहद खास होगा। 20 जून के बाद किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। विंध्य कॉरिडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट होने के नाते अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। वहीं विंध्यवासी भी कॉरिडोर निर्माण को लेकर काफी उत्सुक हैं।

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के साथ शुक्रवार की शाम विंध्यधाम पहुंचकर कॉरिडोर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर निर्माण के लिए उसकी जद में आने वाले 463 सम्पत्तियों की खरीदारी पूर्ण हो चुकी है। आगामी 20 जून तक ध्वस्तीकरण व मलबा हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 25 से 30 जून के अंदर किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास कर सकते हैं।

नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि जयपुरिया गली, सिंध गली, रोडवेज व रेलवे स्टेशन मार्ग समेत कुछ और मार्गों को अंयत्र विस्थापित करने की योजना पर सर्वे का कार्य प्रारंभ करें। मंडलायुक्त ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास होने के बाद सबसे पहले परिक्रमा पथ का निर्माण आरंभ होगा।

Related Post

A grand view in Kashi on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर काशी में भव्य नजारा, मंगला आरती के बाद निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

Posted by - February 26, 2025 0
वाराणसी। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर काशी में बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का अपार…
CM Yogi

सिंगापुर में सीएम योगी ने जीआईसी के साथ की दीर्घकालिक निवेश पर विस्तृत चर्चा

Posted by - February 23, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
Roshan Jacob

रोशन जैकब ने नालों के साफ-सफाई को लेकर विभिन्न स्थानों का किया औचक निरीक्षण

Posted by - June 29, 2022 0
लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) ने आज बुधवार को नालों की साफ-सफाई को लेकर विभिनन स्थानों का औचक…