जुहू बीच पर चिल करता दिखा ‘बचपन का प्यार’ वाला लड़का

913 0

सोशल मीडिया की पावर से आजकल हर कोई परिचित है। सोशल मीडिया रातों-रात किसी को जगमगाता सितारा बना देता है तो वहीं कई दफा सितारे अपनी तस्वीरों और कई चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। आज कल सोशल मीडिया पर बस एक नाम छाया हुआ है और वो है बचपन का प्यार गाना गाने वाले सहदेव दिर्दो का। सहदेव इन दिनों अपने फेम का पूरा आनंद उठा रहे हैं। उनके एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

सहदेव को उनके गाने बचपन का प्यार के लिए पूरे देश भर से प्यार मिल रहा है। फेमस होने के बाद सहदेव जुहू बीच पर चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जहां वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं और कैमरे के लिए कई पोज करते दिख रहे हैं।

सहदेव इन तस्वीरों में अपने परिवार के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आ रहे हैं, इसी के साथ उनकी इन तस्वीरों को देखकर साफ जाहिर है कि वो इस समय का पूरा-पूरा आनंद ले रहे हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों में वह क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज करते हुए दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र: परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, रंगदारी मामले लुकआउट नोटिस जारी

कुछ समय पहले ही सहदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो अपने स्कूल में हैं और कैमरे को देखकर बचपन का प्यार गाना गा रहे हैं। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हुआ कि बड़े-बड़े सितारों ने इस पर रील्स बना डाली और सहदेव देखते-देखते ही इंटरनेट सेंसेशन बन गए।

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित कर दिया गया…

कपिल शर्मा और गिन्नी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, सेलेब्स हुए शामिल

Posted by - December 12, 2018 0
जालंधर। स्टैंडउप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा आज अमृतसर में शादी करने जा रहे हैं। वो अपने पहले प्यार गिन्नी…
Suhana Khan

देखिये शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की यह तस्वीरे, जो हो रही है तेजी से वायरल

Posted by - August 28, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह ही उनकी बेटी सुहाना खान भी काफी पॉपुलर हैं। सुहाना ने भले…