JP NADDA

मां, माटी, मानुष कहने वाले ने बंगाल की बहनों की चिंता क्यों नहीं की : जे.पी.नड्डा

855 0

पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा(JP Nadda) ने ममता दीदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल महिलाओं के अपहरण, उन पर एसिड अटैक, हत्या के प्रयास में पहले नंबर पर है। बंगाल में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा 35% बढ़ी है। मां, माटी, मानुष कहने वाले लोगों ने बंगाल की बहनों की क्या चिंता की?

ममता जी ने कहा था कि बाटला हाउस फेक एनकाउंटर है और अगर ये फेक एनकाउंटर नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी, अब कोर्ट ने कहा कि आरिज खान आतंकवादी है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। ममता जी अब आप राजनीति छोड़ेंगी क्या?

ममता को बंगाल की मां, बहन और बेटी की चिंता नहीं- जेपी नड्डा

हुगली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं का अत्याचार बढ़ रहा है। महिलाओं के अपरहण के मामले बंगाल सबसे आगे है। नड्डा ने आगे कहा कि ममता को बंगाल की मां, बहन और बेटी की चिंता नहीं है। घरेलू हिंसा के मामले में बंगाल सबसे आगे है। ममता का जाना और भाजपा का आना तय है। दीदी तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं।

Related Post

एसटीपी का रखरखाव

एसटीपी का रखरखाव अब आउटसोर्सिंग कंपनियों के जिम्मे, नगर विकास विभाग ने किया अनुबंध

Posted by - November 28, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न महानगरों में एसटीपी के रख रखाव, दीर्घकालिक संचालन व प्रबंधन आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराए…
CM Bhajan Lal Sharma

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Posted by - March 2, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने रविवार को बांसवाड़ा के तलवाड़ा स्थित शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर…
कोरोनवायरस

कोरोनवायरस : उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 हुई, देखें पूरी रिपोर्ट

Posted by - March 27, 2020 0
लखनऊ। देश में लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।…
सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति ने 73 लाख रुपये का मास्क, पीपीई और सेनिटाइजर किया दान

Posted by - March 29, 2020 0
मंगलुरु। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकमिर्यों और अन्य व्यक्तियों के…