Veer Bikram Bahadur Mishra

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार वीर बिक्रम बहादुर मिश्र, सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

671 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रहे वीर विक्रम बहादुर मिश्र (Veer Bikram Bahadur Mishra) का आज शाम अचानक निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार आशीष मिश्र के पिता वीर विक्रम बहादुर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी  उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के कोषाध्यक्ष व लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, एलजेए उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन, मो. ईनाम खान, महामंत्री विजय आनंद वर्मा एवं संगठन मंत्री मोहम्मद फहीम ने वीर विक्रम बहादुर मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसा सात्विक व लेखनी का धनी पत्रकार मिलना अब मुश्किल है।

वीर विक्रम बहादुर मिश्र का अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को दोपहर बाद लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैसा कुंड) में होगा।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

Posted by - March 5, 2024 0
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा खुर्द में आयोजित स्वास्थ्य शिविर…
CM Yogi reviewed the preparations before PM Modi's program.

प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने बनारस रेलवे स्टेशन पर की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - November 6, 2025 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत…
Home Ministry

गृह मंत्रालय आज साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित करेगा सम्मेलन

Posted by - June 20, 2022 0
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (Home Ministry) सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विज्ञान भवन में साइबर सुरक्षा (Cyber security) और…