पत्रकार विवाद: कंगना रनौत के समर्थन में आए ऋषि कपूर

1005 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने पत्रकार से हुए कंगना रनौत के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा है कि “पिछले 10 महीने के दौरान मैंने मीडिया में किसी से बात नहीं की। हालांकि उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया है। मैं कंगना रनौत की बात का समर्थन करता हूं कि कुछ लोग कुछ भी लिख देते हैं और इसका असर ये होता है कि गंभीर किस्म के पत्रकार विवादों में घिर जाते हैं।”

ये भी पढ़ें :-भगवान से की थी बेटी लिए प्रार्थना- समीरा रेड्डी 

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा, “मैंने कब कहा कि मैं दुखी हूं? मैं कई महीनों से देश (भारत) में नहीं हूं। ये सही नहीं है। ये उन पत्रकारों की विश्वसनीयता को खराब करता है जो लिखते हैं और अच्छी रिपोर्ट करते हैं। हालांकि मैं कंगना की सभी बातों से सहमत नहीं हूं। लेकिन इस बात पर कोई भी दुखी हो सकता है।”

ये भी पढ़ें :-बर्थडे स्पेशल: करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहती थीं कटरीना, जानें क्यों 

जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर ने हाल ही में मुंबई मिरर से बात की. इस दौरान उनसे उन अफवाहों को लेकर सवाल किया गया, जिसमें कहा जा रहा है कि ऋषि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘झूठा कहीं का’ के प्रोड्यूसर से नाराज़ हैं, क्योंकि वो फिल्म को 19 जुलाई को रिलीज़ कर रहे हैं.

Related Post

एवेंजर्स एंडगेम

एवेंजर्स सीरीज जल्द रिलीज होगा आखिरी पार्ट, गूंजेगा हिंदुस्तानी तराना

Posted by - March 26, 2019 0
मुंबई। हॉलीवुड ​फिल्में देखने वालों ने तो एवेंजर्स सीरीज जरूर देखी होगी। इस फिल्म के क्लाइमेक्स तक पहुंचने के लिए…
ठाकोर सेना का अल्पेश ठाकोर को अल्टीमेटम

ठाकोर सेना का अल्पेश ठाकोर को अल्टीमेटम,24 घंटे में छोड़ें कांग्रेस

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर कांग्रेस से अगले 24 घंटे में इस्तीफा देंगे। वह पाटन लोकसभा सीट से चुनाव…
कृति सेनन

कृति सेनन ने कजरारे पर किया क्लासिकल डांस, VIDEO देख ऐश्वर्या भी करेंगी तारीफ

Posted by - March 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने ऐश्वर्या राय के सुपरहिट गाना ‘कजरारे’ पर क्लासिकल डांस किया है। कृति ने फिल्म…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले-संसद में सरकार विपक्ष से हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले गुरुवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा बयान दिया…