cm dhami-cm yogi

यमकेश्वर में योगी-धामी की साझा हुंकार, विकास और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेश

2 0

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को यमकेश्वर क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर विकास, शिक्षा, आध्यात्मिकता और युवा सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचकर विष्णु महायज्ञ में भी सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यमकेश्वर पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने उनका स्वागत किया।

अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लेते हुए कहा कि आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता का सबसे बड़ा आधार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले जहां केवल श्रद्धा का केंद्र था, आज वहां एक भव्य मंदिर स्थापित हो चुका है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी को “आदर्श कॉलेज” के रूप में विकसित करने तथा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने दोनों मुख्यमंत्रियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की नई एआई आधारित वेबसाइट का डिजिटल उद्घाटन भी किया गया। त्रिलोक चंद्र शर्मा ने वेबसाइट और एआई प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण तब रहा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली और परिणामों की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने छात्र संख्या और कौशल विकास कार्यक्रमों को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के नए भवन और सेमिनार हॉल का उद्घाटन तथा “विकसित भारत : एक संकल्प” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कॉलेज परिसर में ओपन जिम का शिलान्यास भी किया गया। दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं जिम उपकरणों पर व्यायाम कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसके साथ ही प्रस्तावित स्टेडियम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत , पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. आनंद उनियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Post

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत

उन्नाव दुष्‍कर्म पीड़िता की मौत: अखिलेश बोले-योगी सरकार इस घटना की जिम्‍मेदार

Posted by - December 7, 2019 0
लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विपक्षी दल के नेताओं ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…
Rising Rajasthan

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो में लगी रेलवे की प्रदर्शनी : विभिन्न प्रकार के इंजनों के आकर्षित मॉडल प्रदर्शित

Posted by - December 10, 2024 0
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रताप नगर स्थित जेईसीसी में लगे राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो (Rising Rajasthan Global Expo) में…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…