बीजेपी में शामिल

बीजेपी में जया प्रदा हुईं शामिल, बोली – भाजपा से जुड़ना मेरा सौभाग्य

1370 0

नई दिल्ली। पूर्व सांसद जया प्रदा आज यानी मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गईं. इसको लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं। भाजपा उन्हें रामपुर लोकसभा सीट से आजम खान के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है। भाजपा की सदस्यता लेते समय उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी पार्टी ऑफिस में लगातार चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें :-हमने जलमार्ग नहीं बनाया होता तो कैसे करतीं प्रियंका यात्रा – नितिन गड़करी 

आपको बता दें जयाप्रदा सदस्यता लेने पहुंचीं तब मंच पर चढ़ते हुए उन्होंने मंच को छूकर प्रणाम किया। इससे वहां मौजूद भाजपाई गदगद हो उठे। बीजेपी में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा, “मुझे मोदी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए बीजेपी के लिए काम करूंगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है।”

ये भी पढ़ें :-बीजेपी से जया प्रदा को मिल सकता है टिकट, रामपुर में आजम खां को देंगी चुनौती 

जानकारी के मुताबिक रामपुर में सपा नेता आजम खान के खिलाफ मजबूत भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखी जा रहीं जयाप्रदा ने भाजपा से जुड़ने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे चाहे बॉलीवुड की दुनिया में रहीं, या राजनीति की दुनिया में, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

Posted by - March 5, 2024 0
मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काझा खुर्द में आयोजित स्वास्थ्य शिविर…
harish rawat

राजनीतिक अस्थिरता पर हरदा का तंज, कुछ लोग दिल्ली में तो कोई मुंबई में नहा-धोकर तैयार

Posted by - March 6, 2021 0
देहरादून । उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता की चर्चाओं की बड़ी वजह शनिवार को अचानक देहरादून पहुंचे बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मतदान को पुनीत कर्तव्य मान , देशवासी मताधिकार का करें प्रयोग: एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान…