ईद के दिन जोधपुर में बढ़ा बवाल, बिगड़ते हालात के बाद लगाया कर्फ्यू

612 0

जोधपुर: ईद (Eid) के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) के गृहक्षेत्र जोधपुर (Jodhpur) में बवाल बढ़ता जा रहा है। हालात को देखते हुये जोधपुर (Jodhpur) शहर के दंगा प्रभावित थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा (Curfew imposed) दिया गया है। कर्फ्यू मंगलवार को दोपहर एक बजे से बुधवार रात 12 बजे तक रहेगा। जोधपुर (Jodhpur) में तनाव के हालात को देखते हुये शहर के प्रभावित इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

Jodhpur में हिंसा

वहीं शहर के अन्य संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, दूसरी तरफ जोधपुर (Jodhpur) हिंसा को लेकर राजधानी जयपुर में सीएमओ में चल रही बैठक खत्म हो गई है। बैठक में सीएम गहलोत ने आलाधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की है। बैठक में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये गये हैं।

इन इलाकों में लगा कर्फ्यू

कर्फ्यू जोधपुर (Jodhpur) पुलिस कमिश्नरेट के जिला पूर्व के उदयमंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागौरी गेट तथा खांडाफलसा और पश्चिम जिले के प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर, देव नगर, सूरसागर और सरदारपुरा थाना इलाके में लगाया गया है। कर्फ्यू के आदेशों में कहा गया है कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति पत्र के गृह सीमा से बाहर नहीं निकलेगा। हालात की समीक्षा करने के बाद इस अवधि का बढ़ाया भी जा सकता है।

डॉक्टर सुसाइड मामले में सीएम का एक्शन, इन अफसरों पर गिरी गाज

Jodhpur में बैठक

आज ही उच्चस्तरीय दल जयपुर से जोधपुर (Jodhpur) जायेगा बैठक में तय किया गया कि आज ही एक उच्चस्तरीय दल जयपुर से जोधपुर जायेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दल को तत्काल हेलीकॉप्टर से जोधपुर जाने के निर्देश दिये हैं। इस दल में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव, जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस गृह विभाग अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया जोधपुर जायेंगे।

 

 

 

Related Post

Anand Bardhan

स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का मुख्य सचिव ने किया उद्घाटन

Posted by - September 22, 2025 0
देहरादून: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सविवालय में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग तथा सचिवालय संघ के तत्वाधान में…
Rakul Preet Singh

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कोरोना पॉजिटिव, ​हुईं आइसोलेट

Posted by - December 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। यह जानकारी रकुल ने सोशल मीडिया अकाउंट…
Yogi Adityanath

पूर्ववर्ती सरकारों ने बुंदेलखंड का किया दोहन ; योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 10, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर बुंदेलखंड की उपेक्षा और दोहन करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार…