J&k: कुलगाम और पुलवामा में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 2 दिन में 5 दहशतगर्द ढेर

837 0

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। यहां के कुलगाम और पुलवामा में बुधवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया। इससे पहले मंगलवार शाम कुपवाड़ा जिले के गांदर्स इलाके का हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गया था। इस तरह 24 घंटों में घाटी में कुल 5 आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। IGP कश्मीर विजय कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पहला एनकाउंटर कुलगाम के जोदार इलाके में हुआ। सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

दूसरा एनकाउंटर पुलवामा के पुचल इलाके में हुआ। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हुए एनकाउंटर में भी दो आंतकी मारे गए। दोनों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में दो और आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

 

 

Related Post

CM Yogi

कला से सही व सकारात्मक दिशा में चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है: सीएम योगी

Posted by - July 3, 2023 0
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि कला हमें हमेशा सकारात्मक भाव देती है। इससे सही व सकारात्मक…
SIDDHU

कांग्रेस में सिद्धू की वापसी के प्रयास तेज, कैप्टन के साथ बैठक संभावित

Posted by - March 17, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।…
cm yogi

प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया प्ररेक मिशन

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ प्राथमिक स्कूलों (primary schools) के छात्रों की दक्षता बढ़ाने के लिए योगी सरकार का प्ररेक मिशन 6 महीने में…