J&J को भारत मे मिली सिंगल डोज़ वैक्सीन के आयात उपयोग की मंजूरी

601 0

टीकाकरण के क्षेत्र में शनिवार को अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल इसकी सिंगल खुराक वाली वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी थी। खास बात यह है कि यह वैक्सीन सिंगल डोज वैक्सीन है। यानी इसकी एक ही डोज कोरोना के खिलाफ काफी है। भारत में अबतक जितनी भी वैक्सीन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस्तेमाल हो रही हैं, वे सभी डबल डोज वैक्सीन हैं।

वहीं मंजूरी मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सात अगस्त 2021 को, भारत सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल खुराक कोरोना वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग  की मंजूरी दे दी ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।

ऊप के दौरे पर बोले नड़ड़ा- यूपी चुनाव को लेकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंचने पर केंद्र सरकार ने खुशी जताई है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने कहा कि यह गर्व की बात है कि देश में वैक्सीन की 50 करोड़ से अधिक खुराक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है कि टीके सभी लोगों तक पहुंचे और इस जानलेवा महामारी से छुटकारा मिले। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी धन्यवाद दिया और कहा कि इस अभियान में आपने जो भूमिका निभाई वह प्रशंसनीय है।

Related Post

अमर सिंह

जिंदगी और मौत से लड़ रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से मांगी माफी

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार और अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है। उनका कहना है कि…
CM Dhami directed to make the film 'Godaan' tax free

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

Posted by - February 7, 2026 0
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने 208.32 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Posted by - March 5, 2024 0
जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishudev Sai) आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह का कांग्रेस पर हमला: भाजपा ने विकास को दी गति

Posted by - September 1, 2024 0
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा सरकार के…