जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

725 0

जोजिला में खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कारगिल विजय दिवस पर द्रास नहीं पहुंच पाए। उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी सैनिकों को बारामुला स्थित डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह अब गुलमर्ग के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल का दौरा करेंगे और सैनिकों से बातचीत करेंगे। 2019 में भी खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति कारगिल विजय दिवस में शामिल नहीं हो पाए थे।

बता दें कि रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 4 दिवसीय दौरे के पहले दिन कश्मीर पहुंच थे। सोमवार को कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर द्रास में स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में राष्ट्रपति का कार्यक्रम था। सुबह करीब 9.45 बजे उन्हें कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचना था। खराब मौसम के कारण वह द्रास नहीं पहुंच पाए। राष्ट्रपति श्रीनगर की डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी में 27 जुलाई को आयोजित होने वाले कश्मीर विश्वविद्यालय के 19वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। 28 जुलाई की सुबह वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल से लेकर कश्मीर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी प्रमुख नाकों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि डल झील के आसपास डलगेट से लेकर निशात बाग तक चार दिन ट्रैफिक चलने की अनुमति भी नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों जिनकी वहां बुकिंग है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। झील में भी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की वाटर विंग के जवानों को भी तैनात रखा गया है जो लगातार गश्त कर रहे हैं।

Related Post

आजसू की सातवीं सूची जारी

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी…
Powergrid

पावरग्रिड हरियाणा के 658 गांवों में शमशान घाटों व कब्रिस्तानों का करेगा पुनरुद्धार

Posted by - November 21, 2024 0
गुरुग्राम: भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक पॉवरग्रिड (Powergrid) द्वारा सीएसआर स्कीम के अंतर्गत करीब 50 करोड़ रुपए की…

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सरकारी स्कूल में आतंकी हमला, दो शिक्षकों की मौत

Posted by - October 7, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले तीन दिनों में आतंकियों ने घाटी में 7…
Ashutosh Tandon

आशुतोष टंडन बोले- स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में लखनऊ को देश का नंबर-1 शहर बनाएंगे

Posted by - October 14, 2020 0
लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में शत-प्रतिशत भवनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हो। इसके लिए बुधवार को नगर विकास, नगरीय रोजगार…