kedarnath yatra

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों के प्रति प्रशासन गंभीर, दिए ये निर्देश

358 0

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra )  मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो तथा बीमार एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन यात्रा मार्ग में किसी भी दशा में न हो तथा घोड़े-खच्चरों को गरम पानी उपलब्ध कराने एवं उनकी निरंतर निगरानी करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा इस संबंध में पूर्व में ही पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा जिलाधिकारी द्वारा स्वयं इसकी माॅनीटरिंग की जा रही है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यात्रा (Kedarnath Yatra )  मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो उसकी निगरानी के लिए 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात की गई है तथा घोड़े-खच्चरों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री केदारनाथ घोड़ा-पड़ाव, लिनचोली, गौरीकुंड व सोनप्रयाग में स्थापित अस्थाई पशु चिकित्सालयों में तैनात पशु चिकित्सकों के द्वारा 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि 16 मई, 2023 तक कुल 801 पशुओं को उपचार प्रदान किया जा चुका है तथा 4577 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें 194 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य मानते हुए यात्रा से हटाया गया है। 17 मई, 2023 तक कुल 09 पशु मालिकों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीएम धामी ने किया पैच रिपोर्टिंग एप का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों को गरम पानी पिलाए जाने हेतु गीजरयुक्त पानी की चरियां अवस्थापित की गई हैं जिनका संचालन एमटीएफ (म्यूल टास्क फोर्स) द्वारा किया जा रहा है।

Related Post

बबीता फोगाट बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

जमातियों से मिल रही धमकी पर भड़कीं बबीता फोगाट, बोलीं- मैं जायरा वसीम नहीं

Posted by - April 17, 2020 0
नई दिल्‍ली। 2014 की कॉमनवेल्‍थ गोल्‍ड मेडलिस्‍ट पहलवान बबीता फोगाट पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने…
प्रियंका गांधी

प्रियंका ने मोदी सरकार पर बोला हमला- बीजेपी ने जेब काटकर पेट पर मारी दी लात

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और मंहगाई को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। वहीं…
CM Vishnudev Sai

नन्हीं बच्ची इनाया के साथ आत्मीय पल को मुख्यमंत्री साय ने किया साझा

Posted by - May 18, 2024 0
रायपुर। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड…
kiran mazumdar shaw

सुरक्षा और प्रभाव की चिंता छोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगी किरन मजूमदार शॉ

Posted by - December 9, 2020 0
नई दिल्ली। जैव-प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मशहूर हस्ती किरन मजूमदार शॉ (kiran mazumdar shaw) ने बुधवार को कोविड-19 टीका के प्रयोग…