झाविमो की पांचवीं सूची जारी

झाविमो ने 15 उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची जारी, सरोज सिंह को धनबाद से टिकट

857 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने शनिवार को अपने प्रत्‍याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्‍मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।

झाविमो की पांचवी सूची के अनुसार जमुआ से चंद्रिका महथा को टिकट दिया गया है। राजकुमार यादव राजमहल से चुनाव लड़ेंगे। टुंडी से सबा अहमद को पार्टी ने टिकट दिया है। सरोज सिंह को धनबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में खड़ा किया गया है।

मो. आरिफ अहमद कुरैशी को रामगढ़ से प्रत्‍याशी बनाया गया है। बेरमो से राम किंकर पांडेय, देवघर से निर्मला भारती, गिरिडीह से चुन्‍नूकांत प्रसाद, झरिया से योंगेद्र यादव, बोरियो से बाबूराम मुर्मू, बरहेट से होपना टुडू, लिट्टीपाड़ा से रसका हेम्‍ब्रम, नाला से पुष्‍पा सोरेन, जामताड़ा से अब्‍दुल मन्‍नान अंसारी, महेशपुर से शिवधन हेम्‍ब्रम को टिकट दिया गया है।

Related Post

CM Yogi

वर्ष 2017 के बाद यूपी ने पॉलिसी पैरालिसिस से पॉलिसी स्टेबिलिटी की ओर ऐतिहासिक यात्रा तय की है – मुख्यमंत्री

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में…