झारखंड मे जज की मौत के मामला में 243 लोग हिरासत में, 17 गिरफ्तार और दो पुलिस अधिकारी निलंबित

745 0

झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौत के मामले में 243 लोगों को हिरासत में लिया गया है, 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश को टक्कर मारने वाले ऑटो की चोरी की प्राथमीकि दर्ज करने में देरी के लिए दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है।

पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा ने स्वीकार किया है कि घटना के वक्त ऑटो वही चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह से हुई बता दें कि उत्तम आनंद 28 जुलाई की सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से आई ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मामले में साजिशन मर्डर का एंगल है।

गौरतलब है कि जज आनंद 28 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले थे और रास्ते में उन्हें एक ऑटो रिक्शे ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।  झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था जिसे उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच करनी है। पुलिस ने बताया था कि ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा धनबाद के सुनार पट्टी का रहने वाला है।

अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

जबकि दूसरा आरोपित राहुल वर्मा भी स्थानीय निवासी है और लखन कुमार वर्मा ने स्वीकार किया है कि घटना के वक्त ऑटो वही चला रहा था. उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह से हुई जबकि दूसरे आरोपित राहुल वर्मा की गिरफ्तारी धनबाद स्टेशन से हुई।  इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर दी जिसका दिवंगत जज के परिजनों ने स्वागत किया है।

Related Post

सीमा विवाद के बाद पहली बार PM मोदी-जिनपिंग थे आमने-सामने, पूरी तरह से किया ‘इग्‍नोर’!

Posted by - November 10, 2020 0
अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    आज मंगलवार रूस में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक के दौरान…
CM Vishnudev

मुख्यमंत्री ने पीएम आवास के हितग्राहियों को दी चाबी

Posted by - December 12, 2024 0
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने कोरबा प्रवास के दौरान सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय विभागो…
Kailashananda Giri Ji Maharaj and Ravindrapuri Ji Maharaj met CM Dhami

सीएम धामी से कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं रविंद्रपुरी जी महाराज ने की भेंट

Posted by - September 7, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मुख्यमंत्री आवास पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज…