युवक बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूदा

झारखंड : युवक बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूदा, घटनास्थल पर मौत

1155 0

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जू में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति बाघ के बाड़े में कूद गया। बाड़े में कूदे व्यक्ति को बाघ ने मार डाला है।मिली जानकारी के अनुसार 30 साल का वसीम अंसारी नाम का एक युवक बिरसा जू में बाघ के बाड़े में कूद गया और वसीम बाघ की तरफ बढ़ने लगा। अपनी तरफ वसीम को आता देख बाघ ने युवक पर हमला कर दिया।

युवक के गर्दन पर बाघ के दांतों और पंजे के निशान मिले हैं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई

युवक के गर्दन पर बाघ के दांतों और पंजे के निशान मिले हैं। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। तीन महीने पहले ही वसीम की शादी हुई थी। बाद में दोनों की तलाक हो गई थी। इस हादसे के देखकर मौके पर मौजूद लोग डर गए। एहतियात के तौर पर तुरंत सभी पर्यटकों को जू से बाहर निकाल दिया गया। जू में मौजूद लोगों में किसी ने हादसे का वीडियो बनाकर वायरस कर दिया है। वसीम के दोस्त ने व्हाट्सएप वीडियो से उसकी पहचान की है। सूचना मिलने के बाद मृतक के दोस्त और परिजन बिरसा जू पहुंचे।

अनुपम खेर ने सुझाया कोरोनावायरस से बचने का तरीका, बोलें-हाथ मिलाने की बजाय कहें’नमस्ते’

सीसीटीवी से पूरी घटना की जानकारी लेने का किया जा रहा है प्रयास

शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी से पूरी घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को दिन में 10:20 बजे इस युवक को काउंटर पर देखा गया था। बिरसा जू में मौजद रहे पर्यटकों का कहना है कि आत्महत्या के ख्याल से ही यह युवक दीवार लांघकर गड्ढे में कूदा तथा खुद ही बाघ की ओर बढ़ गया।

पुलिस तथा उद्यान के अधिकारियों ने बाघ को केज में बंद कर युवक का शव बाहर निकाला और उसके बाद दर्शकों के लिए जैविक उद्यान को पुनः खोल दिया गया। लेकिन भय व दहशत के कारण पर्यटकों की संख्या कम हो गई है।

Related Post

Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस साल शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Posted by - June 9, 2022 0
अमरनाथ: पहली बार, तीर्थयात्री इस साल श्रीनगर से सीधे दक्षिण कश्मीर में एक वार्षिक हिंदू तीर्थ अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)…
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Posted by - November 9, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित…